• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड फोन में अब हैंगआउट्स की जगह गूगल का डुओ ऐप होगा पहले से इंस्टॉल

एंड्रॉयड फोन में अब हैंगआउट्स की जगह गूगल का डुओ ऐप होगा पहले से इंस्टॉल

एंड्रॉयड फोन में अब हैंगआउट्स की जगह गूगल का डुओ ऐप होगा पहले से इंस्टॉल
ख़ास बातें
  • गूगल हैंगआउट्स का चुनाव अब विकल्पीय होगा
  • अब एंड्रॉयड फोन में वीडियो क़ॉलिंग ऐप डुओ प्रीइंस्टॉल करना जरूरी होगा
  • नए बदलाव एक दिसंबर 2016 से लागू होंगे
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि गूगल आखिरकार एंड्रॉयड स्मार्टफोन में प्री इंस्टॉल आने वाले हैंगआउट्स को ना लेना का कड़ा फैसला करने वाली है। एक खबर के मुताबिक, एक दिसंबर 2016 से गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माताओं एंड्रॉयड में हैंगआउट्स को प्रीलोड करना जरूरी नहीं होगा। गौर करने वाली बात है, गूगल द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया डुओ ऐप अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में हैंगआउट्स की जगह लेगा।

एक ईमेल के हवाले से एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया कि गूगल ने ओईएम से नए हार्डवेयर के साथ हैंगआउट्स ऐप ना देने की बात कही है। इस ईमेल में लिखा है, ''आज हम घोषणा कर रहे हैं कि गूगल सूट में अब हैंगआउट्स की जगह गूगल डुओ लेगा। और हैंगआउट्सहैंगलाउट टेलीफोनी प्रोडक्ट के लिए जीएमएस विकल्प होगा। यह बदलाव 1 दिसंबर 2016 से लागू होगा।''

गौर करने वाली बात है कि गूगल के इस ताजा कदम का मतलब यह नहीं है कि हैंगआउट्स का अंत हो गया है। हैंगआउट्स ऐप अब एक विकल्प के तौर पर होगा और इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने खुलासा किया था कि हैंगआउट्स को एंटरप्राइज़ के लिए एक ट्रांजिशन होगा।

हैंगआउट्स ऐप को रीप्लेस करने का विकल्प चुनाव पर निर्भर है और यह फैसला भी चौंकाने वाला नहीं है। गूगल का हैंगआउट्स ऐप दूसरे लोकप्रिय ऐप जैसे फेसबुक के व्हाट्सऐप और मैसेंजर सर्विस, वीचैट व हाइक को टक्कर देने में असफल रहा। हालांकि, गूगल द्वारा हैंगआउट को अलो की जगह डुओ के साथ रीप्लेस करना चौंकाने वाली बात है।

गूगल के वीडियो कॉलिंग ऐप डुओ को गूगल प्ले पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। दुनियाभर में इस नए वीडियो कॉलिंग ऐप के जारी होने के चार दिन बाद ही यह टॉप फ्री ऐप में सबसे ऊपर जगह बनाने में कामयाब रहा। डुओ ऐप सभी देशों में गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। गूगल ने डुओ ऐप को ऐप्पल के फेसटाइम, माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप, वीबर और दूसरे ऐसे ही ऐप को टक्कर देने के इरादे से लॉन्च किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Allo, Apps, Duo, Google, Internet, Google Duo, Video Calling, Hangouts
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »