Google Ai Search

Google Ai Search - ख़बरें

  • Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
    Google ने Google I/O 2026 के दौरान Universal Cart नाम का नया AI आधारित फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Search, Gemini, YouTube और Gmail जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच एक कॉमन शॉपिंग कार्ट की तरह काम करेगा। Universal Cart बैकग्राउंड में प्राइस कट, स्टॉक अपडेट और ऑफर्स ट्रैक करेगा। इसके अलावा Gemini AI की मदद से यह कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशन्स और कंपेटिबल प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देगा। Google Wallet इंटीग्रेशन की वजह से यूजर्स को पेमेंट मैथड, लॉयल्टी बेनिफिट्स और डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी भी मिलेगी। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
    AI टूल्स ने सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यूजर्स सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सीधे जवाब और काम पूरा करने वाले समाधान चाहते हैं। ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, Microsoft Copilot और Neurorank जैसे प्लेटफॉर्म्स सर्च को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। ये टूल्स कंटेंट लिखने, जानकारी समझने, रिसर्च करने और प्लानिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। वहीं Neurorank जैसे टूल्स AI में ब्रांड विजिबिलिटी को समझने पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर, AI अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट बन चुका है।
  • AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
    आज सर्च का तरीका तेजी से बदल रहा है और ChatGPT, Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को सीधे जवाब मिलने लगे हैं। ऐसे में ब्रांड्स के लिए जरूरी हो गया है कि उनका कंटेंट सिर्फ लिंक के रूप में नहीं, बल्कि AI के जवाब का हिस्सा बने। Neurorank जैसे टूल्स इस बदलाव को समझने में मदद करते हैं, जबकि Microsoft Copilot जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भरोसेमंद और साफ कंटेंट ज्यादा अहम हो गया है।
  • Google ने बंद किया वो AI सर्च फीचर जो देता था हेल्थ की सलाह और जानकारी
    वॉट पीपल सजेस्ट हटा दिया गया है। कंपनी ने यह कदम सर्च पेज को काफी आसान बनाने के लिए उठाया गया है और इसका इस फीचर की क्वालिटी या सिक्योरिटी से कोई लेना-देना नहीं है। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब कंपनी लाखों यूजर्स को हेल्थ संबंधित जानकारी और सलाह प्रदान करने के लिए AI के इस्तेमाल को लेकर जांच का सामना कर रही है। पहले रिपोर्ट में पता चला था कि गूगल AI ओवरव्यू में गलत और भ्रामक हेल्थ जानकारी से लोगों को नुकसान का खतरा था।
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
    Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा और इसमें Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
  • Google का वायरल Nano Banana अब लेंस और AI मोड में मिलेगा, फोटो एडिटिंग हुई आसान, जानें कैसे
    Nano Banana अब AI मोड और गूगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। अब सर्च में एआई मोड में इस नए फीचर के साथ एक नए प्लस आइकन पर टैप करने से नए क्रिएटिव ऑप्शन नजर आते हैं, जिसमें गैलरी, कैमरा और क्रिएट इमेज शामिल हैं। Google लेंस में भी अब इमेज जनरेशन के लिए एक नया क्रिएट टैब मिल रहा है। इंटरफेस में हुए बदलावों में आइकन के नीचे टेक्स्ट लेबल की जगह शामिल है।
  • Google Search Live हुआ भारत में उपलब्ध, जानें कैसे करें उपयोग, क्या हैं इसके फायदे
    Google का नेक्स्ट जेन का सर्च एक्सीपीरियंस Google Search Live है जो Gemini की AI कैपेसिटी प्रदान करता है। यह Google के प्रोजेक्ट Astra की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। सर्च लाइव यूजर्स को अपने कैमरे के जरिए AI को दिखाते हुए सवाल पूछने की सुविधा प्रदान करता है। यह सिस्टम विजुअल कॉन्टैक्स्ट को समझता है, बोले गए सवालों को सुनता है और टेक्स्ट, वॉयस और फोटो को मिलाकर तुरंत जवाब देता है।
  • Google ने AI मोड में शामिल किया सर्च लाइव, फोन का कैमरा ऑन करके मिलेगा हर सवाल का जवाब
    Google ने भारत में अपने AI मोड में सर्च लाइव फीचर को पेश कर दिया है। इसके साथ ही अब यूजर्स AI मोड में 7 नई भारतीय भाषाओं को भी देख पाएंगे। सर्च लाइव AI मोड के अंदर एक नई कंवर्सेशनल सुविधा है जो कि वॉयस और कैमरे का उपयोग करती है। इसके जरिए यूजर्स अपने फोन का कैमरा ऑन करके अपने सामने मौजूद वस्तु और स्थान के बारे में सवाल पूछ पाएंगे। अमेरिका के बाद भारत पहला देश है, जहां यह सुविधा प्रदान की जा रही है।
  • अब हिंदी में मिलेगा Google Search का स्मार्ट AI अनुभव
    Google ने मंगलवार को घोषणा की कि उसका AI Mode अब हिंदी में भी दुनियाभर में उपलब्ध होगा। Gemini 2.5 मॉडल से पावर्ड यह फीचर लंबे और जटिल सवालों को समझकर सटीक जवाब देने में सक्षम है। यह मल्टीमॉडल है और टेक्स्ट, वॉइस व इमेज इनपुट सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ ट्रांसलेशन ही काफी नहीं, बल्कि लोकल नॉलेज और कॉन्टेक्स्ट को समझना जरूरी है। इस लॉन्च से हिंदी यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड सर्च अनुभव मिलेगा।
  • Google Search में AI मोड भारत में हुआ शुरू, जानें कैसे करें उपयोग
    भारतीय यूजर्स के लिए अब Google ने सर्च में AI मोड को पेश कर दिया है। AI मोड अनुभव के लिए लैब्स में साइन अप की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में यूजर्स को सर्च में और Google ऐप के सर्च बार में AI मोड के लिए एक नया टैब नजर आएगा जो कि अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। लैब्स लॉन्च के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स टाइप कर पाएंगे, अपनी आवाज का उपयोग कर पाएंगे या लेंस से फोटो भी खींच पाएंगे।
  • Infinix Hot 60 5G+ कल होगा भारत में लॉन्च, गेमिंग के लिए मिलेंगे अलग फंक्शंस
    यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G का अगला वर्जन है। Hot 60 5G+ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला एक अलग गेमिंग मोड मिलेगा। Hot 60 5G+ के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन को Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।
  • Google Search में AI मोड अब भारत में उपलब्ध, यहां जानें कैसे करें इसे उपयोग
    भारत में यूजर्स के लिए Google Search AI Mode रोल आउट हो गया है। यह टूल एक्सपेरिमेंटल फेज में है और यूजर्स को सर्च लैब्स के जरिए इसे ऑप्ट इन करना होगा। जब कोई यूजर इसे ऑप्ट इन कर लेता है तो वह अंग्रेजी में सवाल पूछ सकता है। गूगल ने बताया कि यूजर्स कठिन और अलग-अलग भाग में उत्तर को सर्च कर सकते हैं।
  • Gmail में अब तेजी से सर्च कर पाएंगे ईमेल, Google ने पेश किया नया AI फीचर
    Google ने घोषणा की है कि वह Gmail में एक स्मार्ट AI पावर्ड सर्च फीचर पेश कर रहा है, जिससे यूजर को सबसे ज्यादा रिलिवेंट ईमेल जल्दी से जल्दी खोजने में मदद मिलेगी। Gmail में अपडेटेड सर्च रिजल्ट अब अन्य एलिमेंट जैसे कि हाल ही में आए, सबसे ज्यादा क्लिक किए गए ईमेल और बार-बार कॉन्टैक्ट किए जाने को भी शामिल करता है। मोस्ट रिलिवेंट सर्च रिजल्ट निजी गूगल अकाउंट वाले यूजर्स के लिए ग्लोबल स्तर पर रोल आउट किए जा रहे हैं।
  • गूगल को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुआ AI पावर्ड SearchGPT
    SearchGPT के इंटरफेस में एक बड़ा टेक्स्ट बॉक्स और सर्च शुरू करने के लिए एक बटन शामिल होगा। इसके ऊपर यूजर्स को उनकी क्वेरी से जुड़ी इमेजेज, टेबल्स और अन्य ग्राफिक्स दिखेंगे
  • Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग करेगा बंद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Google ने पहली बार 2021 में मोबाइल पर लगातार सर्च रिजल्ट पेश किया और एक साल बाद इसे डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करवाया गया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »