Google Search में AI मोड अब भारत में उपलब्ध, यहां जानें कैसे करें इसे उपयोग

Google ने आज भारत में यूजर्स के लिए सर्च में अपना AI मोड पेश कर दिया है।

Google Search में AI मोड अब भारत में उपलब्ध, यहां जानें कैसे करें इसे उपयोग

Photo Credit: Google

Google Search में AI मोड आया है।

ख़ास बातें
  • Google ने आज भारत में यूजर्स के लिए सर्च में अपना AI मोड पेश कर दिया है।
  • गूगल ने बताया कि यूजर्स कठिन और अलग-अलग भाग में उत्तर सर्च कर सकते हैं।
  • भारत में यूजर्स वॉयस और इमेज सर्च फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Google ने आज भारत में यूजर्स के लिए सर्च में अपना AI मोड पेश कर दिया है। फिलहाल यह टूल एक्सपेरिमेंटल फेज में है और यूजर्स को सर्च लैब्स के जरिए इसे ऑप्ट इन करना होगा। जब कोई यूजर इसे ऑप्ट इन कर लेता है तो वह अंग्रेजी में सवाल पूछ सकता है। Google ने यह साफ नहीं किया है कि यह स्थानीय लैंग्वेज में कब उपलब्ध हो सकता है। आइए गूगल सर्च के एआई मोड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने बताया कि यूजर्स कठिन और अलग-अलग भाग में उत्तर को सर्च कर सकते हैं। जैसे कि यूजर्स इस तरह के सवाल पूछ सकते हैं कि "मेरे बच्चे 4 और 7 साल के हैं और उनमें बहुत एनर्जी है। उन्हें घर के अंदर एक्टिव और मूविंग रखने के लिए क्रिएटिव तरीके बताएं, खासतौर पर गर्मी के दिनों में बिना बहुत ज्यादा जगह या महंगे खिलौनों की जरूरत के बताएं।" इसके अलावा यूजर्स रिजल्ट को बेहतर करने के लिए फॉलो अप सवाल भी पूछ सकते हैं। Google ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका में प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के साथ AI मोड की टेस्टिंग शुरू की थी। कंपनी ने अपने Google IO इवेंट के बाद सभी अमेरिकी यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट करना शुरू किया। बाद में कंपनी ने एक शॉपिंग फीचर शामिल किया, उसके बाद वॉयस और इमेज सर्च सपोर्ट को पेश किया है और एडवरटाइजमेंट भी पेश किए।

कंपनी ने कहा कि भारत में यूजर्स वॉयस और इमेज सर्च फीचर का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां पर वॉयस सर्च काफी लोकप्रिय मोड है। AI मोड में मल्टीमॉडल कैपेसिटी हैं तो Google का कहना है कि यूजर्स वॉयस, टेक्स्ट और फोटो अपलोड करके सवाल पूछ सकते हैं। वॉयस मोड का उपयोग करने के लिए बस माइक्रोफोन पर टैप करना है और AI मोड में पूछना है। अगर आप कहीं भी लंबे सवालों के उत्तर चाहते हैं तो यह काफी उपयोगी है। AI मोड Gemini 2.5 के कस्टम वर्जन पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी बताया कि AI मोड के शुरुआती टेस्टर्स 2x से 3x लंबी क्वेरी पूछ रहे हैं।

870 मिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स के साथ भारत Google के लिए सबसे बड़े मार्केट में से एक है। यह कंपनी के लिए एक टेस्टिंग ग्राउंड के तौर पर भी काम करता है, जिससे यह देखा जा सके कि अलग-अलग भाषा वाले यूजर्स इसके प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करते हैं। Google अभी भी सर्च मार्केट में काफी बड़ा हिस्सा कवर करता है। हालांकि, यूजर्स ने दैनिक जीवन में चैट बेस्ड AI टूल जैसे कि ChatGPT आदि का उपयोग करना शुरू कर दिया है। AI मोड के साथ इस प्रकार के इंटरफेस को पसंद करने वाले यूजर्स गूगल के प्रोडक्ट का उपयोग कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Search AI Mode, Google Search, Google, Gemini
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »