Google Pixel 8a का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो लीक, AI फीचर्स का खुलासा

Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 8a का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो लीक, AI फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: Google

Google Pixel 8a इसके पहले आए Google Pixel 7a का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Circle to Search नामक फीचर भी इस फोन में बताया गया है।
  • वॉयस कॉल्स को रियल टाइम में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।
  • Audio Magic Eraser नाम का फीचर भी इसमें बताया गया है।
विज्ञापन
Google Pixel 8a को लेकर लीक्स और अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। फोन के स्पेसिफिकेशंस से लेकर प्राइसिंग तक लीक हो चुकी है। अब लॉन्च से पहले फोन का प्रोमो वीडियो भी लीक हो गया है, जिसे अधिकारिक प्रोमो वीडियो बताया गया है। स्पेसिफिकेशंस भी चर्चा में हैं जिसके मुताबिक Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। आइए जानते हैं प्रोमो वीडियो में क्या कुछ जानकारी सामने आई है। 

Google Pixel 8a के लॉन्च से पहले फोन का प्रोमो वीडियो लीक हो गया है। जाने माने टिप्स्टर @Onleaks की ओर से MSP के साथ मिलकर यह प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। कई रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर चुकी हैं कि यह फोन गूगल के वार्षिक ईवेंट में 14 मई को लॉन्च हो सकता है। लीक हुआ प्रोमो वीडियो बताता है कि पिक्सल 8ए में कौन से फीचर्स होंगे। ग्रुप फोटो के लिए फोन में Best Take फीचर होगा। बहुत सारे फोटो लेने के बाद यूजर के पास चॉइस होगी कि वह किस बेस्ट फेस वाले फोटो को चुने। यह काम AI कर देगा। 

Circle to Search नामक फीचर भी इस फोन में बताया गया है। फीचर के तहत यूजर किसी चीज को फोटो में सर्कल करके उसे इंटरनेट पर सीधा ढूंढ सकता है। Live Translate फीचर भी इसमें होगा जिससे कि वॉयस कॉल्स को रियल टाइम में ट्रांसलेट किया जा सकेगा। Audio Magic Eraser नाम का फीचर भी इसमें बताया गया है। यह वीडियो के बैकग्राउंड में से अनचाहे शोर को हटा देगा। लीक यह भी बताता है कि फोन ब्लैक और ब्लू कलर्स में आएगा। 

Google Pixel 8a की प्राइसिंग लीक को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके अनुसार, कनाड़ा में एक रिटेलर लिस्टिंग में फोन की कीमत CAD 708.99 (लगभग Rs. 42,830) बताई गई थी। जिसमें इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। जबकि 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CAD 792.99 (लगभग Rs. 47,900) बताई गई है। 

Google Pixel 8a specifications (rumoured)
Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह 5G और 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। फोन के डाइमेंशन 153.44 x 72.74 x 8.94mm बताए गए हैं। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »