Google ने अपना AI Mode अब हिंदी भाषा में भी ग्लोबली रोलआउट कर दिया है। Gemini 2.5 मॉडल पर आधारित यह अपडेट यूजर्स को टेक्स्ट, वॉइस और इमेज के ज़रिए जटिल सवाल पूछने और बेहतर, पर्सनलाइज्ड जवाब पाने की सुविधा देता है।
Photo Credit: Google
Google Search का AI Mode अब जटिल सवालों को भी अच्छी तरह समझ सकता है
Google ने अपनी सर्च सर्विस को और स्मार्ट बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसका AI Mode अब हिंदी में भी उपलब्ध होगा और इसे दुनियाभर के यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। यह अपडेट Google के Gemini 2.5 मॉडल पर आधारित है, जो लंबे, जटिल और बारीक सवालों को भी समझकर ज्यादा पर्सनलाइज्ड जवाब देने में सक्षम है। यह फीचर पहले भारत में अंग्रेजी भाषा के लिए लॉन्च किया गया था और कंपनी को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इसे हिंदी में ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया जा रहा है।
Google ने अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा, “हमने हाल ही में इसे इंग्लिश में भारत में लॉन्च किया था और हमें शानदार फीडबैक मिला। अब हम अगला कदम उठाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आज से हम इसे हिंदी में दुनिया भर के यूजर्स के लिए शुरू कर रहे हैं।” AI Mode को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह उन सवालों के भी जवाब दे सके जिनके लिए आमतौर पर कई बार सर्च करना पड़ता। यह मल्टीमॉडल है यानी यूजर्स टेक्स्ट, वॉइस या फिर इमेज के ज़रिए सवाल पूछ सकते हैं।
Google की VP ऑफ प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सर्च - हेमा बुढराजू ने कहा, “AI सर्च को और उपयोगी बना रहा है। हमें खुशी है कि अब हम हिंदी में भी AI Mode पेश कर रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि लोग इसे किस तरह इस्तेमाल करेंगे।”
उन्होंने आगे जोड़ा कि सिर्फ ट्रांसलेशन से काम नहीं चलता। “दुनियाभर के लोगों के लिए सर्च को शानदार अनुभव बनाना सिर्फ भाषाओं का अनुवाद नहीं है। इसके लिए लोकल नॉलेज और कॉन्टेक्स्ट को समझना जरूरी है। Gemini 2.5 की एडवांस मल्टीमॉडल और रीजनिंग क्षमताएं हमें भाषा को और बेहतर समझने में मदद करती हैं।”
Google के मुताबिक, AI Mode अब जटिल सवालों को भी अच्छी तरह समझ सकता है। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर पूछे – “ऐसी बागवानी के लिए कौन से फूल अच्छे होंगे जो रात में खिलते हों और खुशबूदार हों?” - तो AI Mode ऐसी बारीकियों को समझकर कस्टम सुझाव देने में सक्षम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी