Google पर घटी क्रिप्टो और बिटकॉइन से जुड़ी सर्च, AI की हाई रैंकिंग

क्रिप्टो से जुड़ी सर्च में दिलचस्पी कम होने का बड़ा कराण पिछले वर्ष इस मार्केट को लगे झटके हो सकते हैं

Google पर घटी क्रिप्टो और बिटकॉइन से जुड़ी सर्च, AI की हाई रैंकिंग
ख़ास बातें
  • इस वर्ष AI से जुड़े ChatGPT जैसे कीवर्ड्स को अधिक सर्च किया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में गूगल पर क्रिप्टो से जुड़ी सर्च की भरमार थी
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से गूगल पर इसकी सर्च में भी कमी हुई है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन Google पर इस वर्ष की गई सर्च में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की हाई रैंकिंग रही है। इसने क्रिप्टो, Bitcoin और Web3 से जुड़े कीवर्ड्स के जरिए की जाने वाली सर्च को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष AI से जुड़े ChatGPT जैसे कीवर्ड्स को अधिक सर्च किया गया है।  

क्रिप्टो से जुड़ी सर्च में दिलचस्पी कम होने का बड़ा कराण पिछले वर्ष इस मार्केट को लगे झटके हो सकते हैं। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज FTX का दिवालिया होना और Terra और Luna का प्राइस बहुत अधिक गिरना शामिल हैं। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले महीने के अंत में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। 

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन के प्राइस में रिकवरी होने से इस सेगमेंट से जुड़ी सर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से कुछ अधिक का है। CoinTelegraph की रिपोर्ट में Google Trends के डेटा के हवाले से बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में गूगल पर क्रिप्टो से जुड़ी सर्च की भरमार थी। हालांकि, पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में ये सर्च कम हो गई थी और इसकी जगह AI ने ले ली थी। AI को लेकर वियतनाम, चीन, फिलिपींस और म्यांमार से सबसे अधिक सर्च हुई है। 

गूगल पर AI से जुड़ी सर्च का स्कोर 91 रहा है, जबकि बिटकॉइन को लेकर हुई सर्च का स्कोर 100 में से केवल 22 है। हालांकि, क्रिप्टो कम्युनिटी से जुड़े मेंबर्स इसे लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि क्रिप्टो में दिलचस्पी रखने वालों को इसके बारे में पहले से काफी जानकारी है, जबकि AI एक नया टॉपिक होने की वजह से इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। इस वर्ष जून में गूगल सर्च पर क्रिप्टो से जुड़े कीवर्ड्स घटकर 29 महीने के निचले स्तर पर चले गए थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »