Global Internet

Global Internet - ख़बरें

  • Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
    ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में मार्च 2026 के दौरान बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने करीब 45,800 कर्मचारियों की नौकरी गई है। कंपनियां अब AI, डेटा सेंटर और चिप्स में निवेश बढ़ा रही हैं, जिसके चलते वर्कफोर्स कम किया जा रहा है। Meta, Microsoft, Oracle और Snap जैसी कंपनियां इस ट्रेंड का हिस्सा हैं। डेटा यह भी दिखाता है कि साल की शुरुआत से अब तक हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव इंडस्ट्री के AI-ड्रिवन फेज की ओर बढ़ने का संकेत है।
  • 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग, इस टेक दिग्गज ने बताया ये क्यों है जरूरी
    Pinterest के CEO Bill Ready ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चे बिना किसी फिल्टर के सोशल मीडिया एक्सेस कर रहे हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी बढ़ रही है। Ready ने ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के कदम की सराहना की और अन्य सरकारों से भी इसी दिशा में कार्रवाई करने की अपील की। इस मुद्दे पर अब वैश्विक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
  • 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
    Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 100 साल की मैच्योरिटी वाला बॉन्ड जारी किया है, जो साल 2126 में पूरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अलग-अलग करेंसी में करीब 20 अरब डॉलर जुटा रही है। यह फंडिंग AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े निवेश प्लान का हिस्सा है, जिसमें कुल 185 अरब डॉलर तक खर्च की योजना बताई गई है। निवेशकों की ओर से मजबूत मांग भी देखने को मिली है। 2025 में 400 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 127 अरब डॉलर के कैश रिजर्व के साथ कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • Amazon Layoffs 2026: 30 हजार जॉब्स की कटौती का टार्गेट अगले हफ्ते से होगा पूरा!
    Amazon एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले हफ्ते से जॉब कट्स का दूसरा चरण शुरू कर सकती है, जिसके तहत करीब 30,000 कॉरपोरेट रोल्स खत्म किए जाने की योजना है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में Amazon ने लगभग 14,000 व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की छंटनी की थी। नए राउंड में AWS, रिटेल, Prime Video और HR यूनिट पर असर पड़ सकता है। CEO Andy Jassy के अनुसार, ये जॉब कट्स फाइनेंशियल या AI वजहों से नहीं, बल्कि ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते किए जा रहे हैं।
  • 22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...
    Microsoft को लेकर सोशल मीडिया पर छंटनी की नई रिपोर्ट्स ने कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में 22,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Azure, Xbox और सेल्स टीम्स पर असर पड़ सकता था। हालांकि, Microsoft के सीनियर अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी बड़े Layoff की कोई योजना नहीं है।
  • Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के अब 90 लाख से ज्यादा यूजर्स, भारत में कब होगी शुरू? यहां जानें
    Elon Musk की SpaceX द्वारा संचालित Starlink ने ग्लोबल लेवल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के मुताबिक, Starlink के अब 9 मिलियन से ज्यादा एक्टिव कस्टमर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि सिर्फ सात हफ्तों से भी कम समय में 10 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं। यह सर्विस फिलहाल 155 देशों और टेरिटरीज में उपलब्ध है और लो-अर्थ ऑर्बिट में मौजूद हजारों सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट देती है। तेजी से बढ़ती यूजर संख्या यह दिखाती है कि दूर-दराज इलाकों में भरोसेमंद इंटरनेट की मांग लगातार बढ़ रही है।
  • चीन में GPS फेल, लोग ना रास्ता ढूंढ पाए ना कैब बुक कर सके! असल में हुआ क्या? यहां जानें
    चीन के नानजिंग शहर में कुछ घंटों के लिए GPS और BeiDou जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम काम नहीं कर पाए। यह दिक्कत बुधवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक रही, जिससे कार नेविगेशन, फूड डिलीवरी, राइड-हेलिंग और ड्रोन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इंडस्ट्री बॉडी के मुताबिक, यह समस्या मोबाइल नेटवर्क की नहीं बल्कि सैटेलाइट सिग्नल्स में अस्थायी इंटरफेरेंस के कारण हुई। इस दौरान राइड-हेलिंग ऑर्डर्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल, जामिंग के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Cloudflare Outage: X, ChatGPT, Spotify सहित कई बड़े प्लेटफॉर्म पड़े ठप, सोशल मीडिया पर भी असर!
    Cloudflare में बड़े पैमाने पर आउटेज रिपोर्ट की गई है। घटना 18 नवंबर की है, जब इससे जुड़ी कई सर्विसेज पर बड़ा असर देखने को मिला। Cloudflare में आई आउटेज के चलते X, OpenAI, Canva, Spotify सहित कई अन्य बड़े प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं, जिससे लाखों यूजर्स ने सोशल मीडिया को शिकायतों से भर दिया है। Cloudflare ने इस बड़ी आउटेज को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है। कंपनी इसपर तेजी से काम कर रही है और जल्द से जल्द समाधान निकालने जाने का वादा किया गया है।
  • UPI पेमेंट अब चश्मे से! Lenskart ला रहा है स्मार्ट ग्लासेस, QR को देखो और हो जाएगा पेमेंट!
    Lenskart ने अपने अगले B Camera Smartglasses में डायरेक्ट UPI पेमेंट फीचर की घोषणा कर दी है। कंपनी ने यह अपडेट Global Fintech Festival (GFF) 2025, मुंबई में पेश किया। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड से पेमेंट कर पाएंगे, फोन या PIN की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसी इवेंट में स्मार्ट वियरेबल्स के लिए UPI सपोर्ट जोड़े जाने की घोषणा की थी। इसका मकसद डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना है।
  • अब ‘चश्मा’ बनेगा वॉलेट! स्मार्ट ग्लास से होगा UPI पेमेंट, फोन की जरूरत नहीं
    भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में अब एक नया लेवल देखने को मिलेगा, जिसमें अब स्मार्ट ग्लासेस (चश्मे) से UPI पेमेंट करना मुमकिन होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मंगलवार को मुंबई में हुए Global Fintech Fest 2025 में ये इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया। इसका मकसद है डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना। इसके अलावा, अब Aadhaar-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन से भी UPI PIN सेट या रीसेट किया जा सकेगा। UIDAI की FaceRD App के जरिए यूजर का वेरिफिकेशन होगा, ताकि कार्ड न रखने वाले यूजर्स के लिए ऑनबोर्डिंग और आसान हो सके।
  • UPI से पेमेंट्स हुई आसान, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की मिलेगी सुविधा
    NPCI ने बताया है कि इससे यूजर्स को UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस को फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए ऑथेंटिकेट करने की अनुमति मिलेगी और उन्हें छह डिजिट के PIN का इस्तेमाल नहीं करना होगा। हालांकि, UPI के जरिए पेमेंट्स को ऑथेंटिकेट करने के लिए PIN के इस्तेमाल के मौजूदा तरीके की भी अनुमति होगी। इस नए फीचर को Global Fintech Fest में लॉन्च किया है।
  • पाकिस्तान से 7 गुना, बांग्लादेश से 4 गुना सस्ता इंटरनेट भारत में! लेकिन चीन...
    एक ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत कीमत $0.08 प्रति Mbps है, जो इसे दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेट वाले देशों में से एक बनाती है। तुलनात्मक रूप से, यह कीमत पड़ोसी देश पाकिस्तान से 7 गुना और बांग्लादेश से 4 गुना कम है। रिपोर्ट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सबसे महंगा और रोमानिया को सबसे सस्ता देश बताया गया है। खास बात यह है कि भारत में इंटरनेट की दर अमेरिका के बराबर और यूके, जर्मनी जैसे कई विकसित देशों से काफी कम है, जिसका मुख्य कारण टेलीकॉम बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है।
  • LinkedIn MBA Rankings 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 20 MBA इंस्टीट्यूट, 4 भारत के ये कॉलेज भी शामिल
    LinkedIn ने दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूलों की अपनी तीसरी वार्षिक लिस्ट जारी की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में IIM-कलकत्ता दुनिया भार में 16वें स्थान पर रहा, जबकि IIM-अहमदाबाद 19वें पायदान से ग्रोथ के बाद 17वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं इस साल पहली बार IIM बैंगलोर 20वें पायदान पर रहा। ग्लोबल स्तर पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने टॉप पायदान हासिल किया। दूसरे नंबर पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी रही, तीसरे पर INSEAD रहा।
  • ChatGPT Outage: डाउन हो गया सबका चहेता AI टूल, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़!
    ChatGPT Down: क्या आपको अभी अचानक से ChatGPT ने जवाब देना बंद कर दिया है? रिलैक्स हो जाइए क्योंकि, दिक्कत आपके सिस्टम या नेटवर्क में नहीं, OpenAI सर्वर में हो सकती है। देशभर के कोने से ChatGPT डाउन होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर ने सर्विस में अचानक एक बड़ा स्पाइक दिखाया है। सर्विस में समस्या की रिपोर्ट्स लगातार बढ़ रही है, जो संकेत देता है कि ChatGPT वर्तमान में आउटेज झेल रहा है। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »