Flip Foldable Phones

Flip Foldable Phones - ख़बरें

  • स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
    Motorola ने IFA 2026 में Razr का नया Swarovski Edition पेश किया है। इस खास फ्लिप फोन के बैक पैनल पर 35 Swarovski क्रिस्टल लगाए गए हैं, जबकि हिंज पर 32-फेस वाला एक बड़ा क्रिस्टल दिया गया है। फोन को PANTONE Meteorite कलर में पेश किया गया है और इसके साथ क्विल्टेड, लेदर जैसा टेक्सचर मिलता है। इसमें 3.6 इंच का बाहरी डिस्प्ले और 6.9 इंच का Extreme AMOLED मुख्य डिस्प्ले दिया गया है। फोन में डुअल 50MP कैमरा सेटअप और 4,800mAh बैटरी भी मिलती है। अमेरिका में इसकी कीमत 899.99 डॉलर रखी गई है और बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी।
  • स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
    भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अक्सर फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन 2026 में बाजार का गणित बदलता दिख रहा है। IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 11.1 प्रतिशत घटी, जबकि औसत बिक्री कीमत 14.4 प्रतिशत बढ़कर 315 डॉलर पहुंच गई। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर प्रीमियम और फोल्डेबल फोन पर पड़ सकता है, जिनमें महंगे कंपोनेंट इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और दूसरे फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए मौजूदा कीमत पर खरीदना विचार करने लायक हो सकता है।
  • Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
    Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक ने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Samsung ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बदलते ट्रेंड, बढ़ती कंपोनेंट लागत और कंपनियों की नई रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल यह जानकारी केवल लीक पर आधारित है और आने वाले समय में ही साफ होगा कि Samsung वास्तव में Flip सीरीज को बंद करेगी या अपनी रणनीति में बदलाव करेगी।
  • 10 लाख फोन बिके, अब 50 लाख का टारगेट! माधव सेठ का AI+ Smartphone को लेकर बोल्ड विजन
    Ai+ Smartphone भारत के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। जुलाई 2025 में लॉन्च हुए इस देसी ब्रांड ने अब तक Pulse और Nova 5G मॉडल्स के जरिए करीब 10 लाख यूनिट्स बेच ली हैं। कंपनी के CEO माधव सेठ के मुताबिक, Ai+ का फोकस सिर्फ नंबरों पर नहीं बल्कि एक मजबूत इंडियन टेक इकोसिस्टम खड़ा करने पर है। 2026 के लिए कंपनी ने 5x ग्रोथ और 50 लाख यूनिट्स की बिक्री का टारगेट रखा है। इसके साथ ही Ai+ 5G पोर्टफोलियो, Flip-Foldable स्मार्टफोन और वियरेबल्स, टैबलेट्स जैसे इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है।
  • Samsung लॉन्‍च करेगी तीन बार फोल्‍ड होने वाला स्‍मार्टफोन, दिखाई झलक!
    सैमसंग ने अपने नए प्रीमियम गैलेक्‍सी S25 सीरीज के स्‍मार्टफोन दुनियाभर में लॉन्‍च कर दिए हैं। बुधवार रात गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट की प्रेजेंटेशन में जब कंपनी ने अपने रोडमैप पर बात की, ताे खुलासा हुआ कि वह ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि इसकी कोई निश्चित टाइमलाइन नहीं है। ऐसा हो सकता है कि नेक्‍स्‍ट जेनरेशन Samsung Galaxy Z Fold और Flip स्‍मार्टफोन्‍स के बाद ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन को पेश किया जाए।
  • Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी Xiaomi Mix Fold 4, Mix Flip, जानें सबकुछ
    Xiaomi कथित तौर पर बीते कुछ समय से अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल्स पर काम कर रहा है। कंपनी 2023 में पेश हुए Mix Fold 3 का अपग्रेड Mix Fold 4 इस साल पेश करेगी।
  • Blackview Hero 10: दुनिया के सबसे सस्ते फोल्डेबल फोन के लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स!
    Blackview Hero 10 में MediaTek Helio G99 चिपसेट है, जिसके साथ 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज को जोड़ा गया है।
  • Infinix लाएगी सस्ता फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip! डिटेल लीक
    कंपनी का एक फोन X6962 मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है जिसे Infinix Zero Flip बताया जा रहा है।
  • Apple ने कसी कमर! फोल्‍डेबल iphone और iPad तैयार करने में जुटी, Samsung के इस फोन से टक्‍कर
    Apple Fold iPhone : Apple कम से कम दो क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल iPhone मॉडल के प्रोटोटाइप बना रही है। ये अपककिंग Galaxy Z Flip 5 को सीधी चुनौती दे सकते हैं।
  • Xiaomi के फोल्डेबल फोन की स्क्रीन के बारे में मिली यह जानकारी
    Samsung Galaxy Z Flip में सैमसंग की OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ है और कहा जाता है कि यह डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में BOE और CSOT जैसे चीनी डिस्प्ले कंपनी द्वारा बनाए गए डिस्प्ले से बेहतर है।
  • Samsung Galaxy S20 5G सीरीज और फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip की ये हो सकती है कीमत
    Samsung गैलेक्सी एस20 सीरीज में गैलेक्सी एस20, गैलेक्सी एस20प्लस और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा लॉन्च होगी। सैमसंग इस सीरीज को सैन फ्रांसिस्को में फरवरी में होने वाले कंपनी के अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकता है। दावा है कि Galaxy S20 5G की कीमत 900-1,000 यूरो (लगभग 71,000-78,900 रुपये) के बीच होगी और गैलेक्सी ज़ी फ्लिप की कीमत गैलेक्सी नोट 10 प्लस 5जी से ज्यादा होगी।

Flip Foldable Phones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »