Infinix लाएगी सस्ता फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip! डिटेल लीक

Infinix Note 40 Pro सीरीज अब लॉन्च के कगार पर है जिसे लेकर कंपनी आए दिन टीजर जारी कर रही है।

Infinix लाएगी सस्ता फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip! डिटेल लीक

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40 Pro सीरीज कंपनी की ओर से लेटेस्ट पेशकश होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल फोन Zero Flip कथित तौर पर जल्द पेश किया जा सकता है।
  • कंपनी का फोन X6962 मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है।
  • Infinix ने अभी तक फोल्डेबल सेग्मेंट में अपना कोई फोन लॉन्च नहीं किया है।
विज्ञापन
Infinix Zero Flip कंपनी की ओर से पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। Infinix ने अभी तक फोल्डेबल सेग्मेंट में अपना कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। हालांकि, कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में कई पॉपुलर स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। अब फोल्डेबल फोन को लेकर Infinix फैंस में सरसरी फैल गई है। कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन कैसा होगा, इसे लेकर इन दिनों चर्चा जोर पकड़ रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में अभी तक मिली डिटेल्स। 

Infinix की ओर से फोल्डेबल फोन Zero Flip कथित तौर पर जल्द पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस फोन को लेकर खबरें तेजी से सामने आने लगी हैं। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी का एक फोन X6962 मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है जिसे Infinix Zero Flip बताया जा रहा है। अब फोन के लिए उत्साह इसलिए है कि अपने अन्य स्मार्टफोन्स की तरह क्या कंपनी फोल्डेबल फोन को भी अन्य प्रतियोगियों से अफॉर्डेबल प्राइस में लाएगी? ऐसे में जो यूजर्स अभी तक फोल्डेबल फोन का एक्सपीरियंस नहीं ले पाए हैं, इनफिनिक्स उनके लिए सस्ता ऑप्शन उपलब्ध करवा सकती है। 

Infinix पिछले कुछ महीनों में ऐसे स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर उभरी है जो अफॉर्डेबल प्राइस में मार्केट के बेहतरीन फीचर्स के साथ स्मार्टफोन पेश करती है। कहा जा रहा है कि फोल्डेबल फोन लॉन्च करने में इनफिनिक्स अब बहुत ज्यादा समय नहीं लेगी। ऐसे में कंपनी एक बार फिर यह साबित करने की कोशिश करेगी कि वह मार्केट में हमेशा कुछ नया लाने में विश्वास रखती है। मॉडल नम्बर X6860 के साथ कंपनी का एक अन्य फोन भी हाल ही में सर्टिफाइड हुआ है। अब देखना होगा कि इनमें से फोल्डेबल स्मार्टफोन कौन सा निकल कर सामने आता है। 

Infinix Note 40 Pro सीरीज अब लॉन्च के कगार पर है जिसे लेकर कंपनी आए दिन टीजर जारी कर रही है। सीरीज के स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले बताया गया है, जो कि 1300 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ होगा। फोन में MediaTek Dimensity 7020 6nm प्रोसेसर होगा। सीरीज में सुपर-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। डिवाइस में रियर में OIS सपोर्ट के साथ पावरफुल 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ में 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR सेंसर, जेबीएल साउंड स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »