Xiaomi के फोल्डेबल फोन की स्क्रीन के बारे में मिली यह जानकारी

Xiaomi ने फोल्डेबल ओलेड डिस्प्ले के लिए Samsung Display को ऑर्डर दिया है और कहा जा रहा है कि कुछ डिस्प्ले के लिए कंपनी ने LG Display से भी संपर्क किया है।

Xiaomi के फोल्डेबल फोन की स्क्रीन के बारे में मिली यह जानकारी

Xiaomi फोल्डेबल फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस

ख़ास बातें
  • Xiaomi इस फोल्डेबल फोन का पहले ही दायर कर चुकी है पेटेंट
  • आगामी शाओमी फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन Galaxy Z Flip से खाता है मेल
  • Samsung और LG की OLED डिस्प्ले इस्तेमाल कर सकती है शाओमी
विज्ञापन
Xiaomi को लेकर अफवाह है कि कंपनी एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, Samsung Galaxy Z Flip और नए Motorola Razr की तरह खुलता और बंद होता है। यह शाओमी फोल्डेबल फोन कथित तौर पर एक 'क्लैमशेल' जैसे फोल्ड होने वाले डिज़ाइन के साथ आएगा और यह भी खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के समान डिस्प्ले अपने फोन में देने के लिए चीनी कंपनी ने Samsung Display को ऑर्डर भी दिया है। इसके अलावा यह भी खबर है कि कंपनी ने फोल्डेबल ओलेड डिस्प्ले के लिए LG Display से भी संपर्क साधा है।

ZDNet Korea की रिपोर्ट है कि शाओमी ने फोल्डेबल ओलेड डिस्प्ले के लिए सैमसंग डिस्प्ले को ऑर्डर दिया है और कहा जा रहा है कि कुछ डिस्प्ले के लिए कंपनी ने एलजी डिस्प्ले से भी संपर्क किया है। याद दिला दें कि सैमसंग डिस्प्ले ने Galaxy Z Flip के लिए OLED डिस्प्ले दिया था और कहा जाता है कि यह डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में BOE और CSOT जैसे चीनी डिस्प्ले कंपनी द्वारा बनाए गए डिस्प्ले से बेहतर है। Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola ने अपने Motorola Razr (2019) पर BOE और CSOT द्वारा बनाई फोल्डेबल ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। आगामी Xiaomi फोल्डेबल फोन के लिए ओलेड डिस्प्ले 2020 की दूसरी छमाही में सप्लाई होने की खबर है, इसलिए इस फोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद न ही करें।

दिसंबर में शाओमी ने अपने फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट फाइल किया था और स्केच से पता चला था कि यह फोन Galaxy Z Flip के समान क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आएगा। इन स्केच में Xiaomi फोन पारंपरिक फ्लिप फोन की तरह लुक देता है, जिसमें फोन का आधा हिस्सा मोड़कर खुलता और बंद होता है। नोटिफिकेशन दिखाने के लिए फोन को मोड़ते ही एक सेकेंडरी स्क्रीन सामने की ओर दिखाई देती है। इसके अलावा पेटेंट से पता चलता है कि फोल्डेबल हैंडसेट कुछ सेंसर के साथ साथ एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल से लैस है। अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम भविष्य में इसे लीक्स और अफवाहों में अधिक जानकारी के साथ ऑनलाइन दिखाई देने की उम्मीद कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Foldable Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »