Samsung लॉन्‍च करेगी तीन बार फोल्‍ड होने वाला स्‍मार्टफोन, दिखाई झलक!

बुधवार रात गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट की प्रेजेंटेशन में जब कंपनी ने अपने रोडमैप पर बात की, ताे खुलासा हुआ कि वह ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है।

Samsung लॉन्‍च करेगी तीन बार फोल्‍ड होने वाला स्‍मार्टफोन, दिखाई झलक!

सैमसंग के ट्राई-फोल्‍ड फोन में 9.9 इंच से 10 इंच तक का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग डेवलप कर रही ट्राई-फोल्‍डेबल फोन
  • हुवावे पिछले साल ही ऐसी डिवाइस ला चुकी है
  • सैमसंग ट्राई फोल्‍ड होगा अंदर की तरफ फोल्‍ड
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने नए प्रीमियम गैलेक्‍सी S25 सीरीज के स्‍मार्टफोन दुनियाभर में लॉन्‍च कर दिए हैं। अभी तीन स्‍मार्टफोन- Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, Galaxy S25 Ultra को लाया गया है। लॉन्‍च इवेंट में Galaxy S25 Edge नाम से एक डिवाइस को भी दिखाया गया, जो कंपनी की प्रीमियम और स्लिम डिवाइस होगी। इसे इस साल पेश किया जा सकता है। बात यहीं खत्‍म नहीं होती। कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर AR ग्‍लासेज डेवलप करने का प्‍लान बनाया है। वह तीन बार फोल्‍ड होने वाले स्‍मार्टफोन पर भी काम कर रही है। 

बुधवार रात गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट की प्रेजेंटेशन में जब कंपनी ने अपने रोडमैप पर बात की, ताे खुलासा हुआ कि वह ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि इसकी कोई निश्चित टाइमलाइन नहीं है। ऐसा हो सकता है कि नेक्‍स्‍ट जेनरेशन Samsung Galaxy Z Fold और Flip स्‍मार्टफोन्‍स के बाद ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन को पेश किया जाए। 

ट्राई-फोल्‍ड स्‍मार्टफोन के मामले में चीन की हुवावे अभी तक आगे रही है। उसने पिछले साल ही ऐसी डिवाइस दिखा दी थी। जाहिर तौर पर सैमसंग पीछे नहीं रहना चाहेगी। कंपनी कुछ साल पहले CES में ऐसा प्रोटोटाइप दिखा चुकी है। अब उसने इसके डेवलपमेंट की जानकारी दे दी है यानी साल भर के अंदर सैमसंग का ट्राई-फोल्‍ड फोन भारत में आ सकता है।  

ऐसी अफवाहें हैं कि सैमसंग के ट्राई-फोल्‍ड फोन में 9.9 इंच से 10 इंच तक का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। वह डिस्‍प्‍ले तब दिखेगा, जब फोन पूरी तरह से अनफोल्‍ड होगा। कहा जाता है कि सैमसंग का ट्राई-फोल्‍ड फोन अंदर की तरफ फोल्‍ड होगा, जबकि हुवावे का ट्राई-फोल्‍ड फोन अंदर और बाहर दोनों तरफ फोल्‍ड होता है। 

ऐसी भी अफवाहें हैं कि सैमसंग एक निश्‍चित संख्‍या में ट्राई-फोल्‍ड फोन्‍स का प्रोडक्‍शन कर सकती है। वह सिर्फ 2 लाख यूनिटें तैयार करेगी। कंपनी ने इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। ये सब अफवाहें हैं, जिन पर तबतक भरोसा किया जा सकता है, जब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ जाती।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • कमियां
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build and aesthetics
  • Excellent performance
  • Fantastic cameras
  • One UI 7 and extended software support
  • Powerful speakers
  • कमियां
  • Expensive (base price)
  • Not a huge upgrade over S24+
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • कमियां
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1400x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »