Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!

अपकमिंग मोटोरोला फोन में वायरलैस चार्जिंग फीचर मिलने वाला है। इसमें Qualcomm का मॉडम मौजूद होगा।

Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!

अपकमिंग मोटोरोला फोन फीचर्स में 5G का सपोर्ट होगा।

ख़ास बातें
  • WiFi 7 की कनेक्टिविटी इनमें मिलने वाली है।
  • इनमें NFC सपोर्ट होने का खुलासा भी यहां से होता है।
  • अपकमिंग मोटोरोला फोन में वायरलैस चार्जिंग फीचर मिलने वाला है।
विज्ञापन

Motorola का नया फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। कंपनी के फ्लिप फोन पोर्टफोलियो में लेटेस्ट मॉडल Motorola Razr 70 सीरीज के तहत आए थे। इनमें Motorola Razr 70, Motorola Razr 70 Ultra, और Motorola Razr 70 Plus शामिल हैं। अब कथित तौर पर एक और फ्लिप फोन एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola के अपकमिंग फ्लिप फोल्डेबल फोन को एक अहम सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। फोन कथित तौर पर US FCC सर्टिफिकेशन में दिखा है। फोन के मॉडल नम्बर XT2761-1, XT2761-2, XT2761-3 और XT2761V बताए गए हैं। डेटाबेस में फोन के मॉनिकर का खुलासा नहीं होता है। हालांकि यहां पर इन्हें Flip Open, और Flip Close मोड के तहत लिस्ट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि ये कंपनी की Razr सीरीज के सक्सेसर मॉडल हो सकते हैं। 

लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशंस पता नहीं चलते हैं, लेकिन कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा जरूर होता है। अपकमिंग मोटोरोला फोन फीचर्स में 5G का सपोर्ट होगा। फोन में n41, n77 और n78 बैंड्स का पता चलता है। Wi Fi 7 की कनेक्टिविटी इनमें मिलने वाली है। UWB की कनेक्टिविटी इसमें मिलेगी जिससे कि डिवाइस को एक ट्रैकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। टैप से पेमेंट का फीचर भी होगा जिसके लिए इनमें NFC सपोर्ट होने का खुलासा भी यहां से होता है। 

अपकमिंग मोटोरोला फोन में वायरलैस चार्जिंग फीचर मिलने वाला है। इसमें Qualcomm का मॉडम मौजूद होगा। Motorola Razr 70 सीरीज में Motorola Razr 70 Ultra कंपनी का हाई एंड मॉडल आता है। फोन में भीतरी की तरफ 7 इंच फ्लेक्सव्यू 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले है। वहीं 4 इंच क्विकव्यू pOLED LTPO कवर डिस्प्ले है। ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट से यह लैस हो जो 3nm प्रोसेस पर बना है। 

फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आता है। यह फोन पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग के साथ आता है। फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »