Fitness Features

Fitness Features - ख़बरें

  • चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
    Amazfit T-Rex Dual Solar स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत आगे और पीछे दोनों तरफ दिए गए Solar Panel हैं, जो घड़ी की बैटरी को धूप से चार्ज करने में मदद करते हैं। कंपनी के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 25 दिन तक चल सकती है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। घड़ी में टाइटेनियम बेजल, Sapphire Glass और 10 ATM वाटर रेसिस्टेंस मिलता है। इसमें GPS, फुल-कलर मैप्स, रूट प्लानिंग, हेल्थ और ट्रेनिंग से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
    Xiaomi Smart Band 11 Active को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। नई फिटनेस बैंड में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 300mAh की बैटरी मिलती है, जिसे हल्के इस्तेमाल में 21 दिन तक चलने का दावा किया गया है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए बैंड में हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिटनेस के लिए इसमें 50 स्पोर्ट्स मोड और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। बैंड का वजन स्ट्रैप के बिना 18 ग्राम है और इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में Super AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है। Samsung Galaxy Watch 9 के 44 mm वाले मॉडल में 1.47 इंच डिस्प्ले (480 x 480 पिक्सल्स) और 40 mm वाले वेरिएंट में 1.34 इंच पैनल ( 438 x 438 पिक्सल्स) दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं।
  • 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
    Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ आता है, जिससे स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन कम करने का दावा किया गया है। इसमें 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery, Training Readiness और VO2 Max जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है। Garmin Cirqa Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Garmin Connect ऐप के जरिए एक्टिविटी मैनेजमेंट और LiveTrack जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।
  • सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
    Rogbid की ओर से नया फिटनेस बैंड Loop Air लॉन्च किया गया है। यह एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है जो कई तरह के हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। फिटनेस बैंड रोजमर्रा के हेल्थ मीट्रिक्स के साथ कई और फीचर्स ऑफर करता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है।
  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
    Amazfit ने भारत में अपनी नई Cheetah 2 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच खासतौर पर मैराथन, ट्रेल रनिंग और फिटनेस एंथूजियास्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। दोनों मॉडल Titanium बिल्ड, AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल-बैंड GPS, Zepp OS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स के साथ आते हैं। Cheetah 2 Ultra में ऑफलाइन टोपोग्राफिक मैप्स और 64GB स्टोरेज मिलती है, जबकि Cheetah 2 Pro मैराथन ट्रेनिंग फीचर्स पर फोकस करती है। इनकी कीमत क्रमशः 41,999 रुपये और 54,999 रुपये रखी गई है।
  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: 20 दिन की बैटरी, Titanium बॉडी और 170+ स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
    Amazfit ने Cheetah 2 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च किया है, जो खास तौर पर मैराथन रनर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। यह Zepp OS 5.0 पर चलता है और Zepp Coach के जरिए पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान ऑफर करता है। वॉच में 540mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट, SpO2 और VO2 Max जैसे एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं।
  • आपके कुत्ते और बिल्ली की हेल्थ पर रखें नजर, Tractive का नया कॉलर बैंड, लोकेशन भी करेगा ट्रैक, जानें कीमत
    Tractive की ओर से आपके पालतू कुत्ते और बिल्लियों के लिए नये हेल्थ बैंड लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने कुत्तों के लिए नया Dog 6 XL पेश किया है। जबकि बिल्लियों के लिए नया Cat 6 Mini लॉन्च किया है। ये कंपनी के नए कॉलर बैंड हैं जिनमें GPS के साथ कई तरह के सेंसर लगे हैं। ये आपके पालतू जानवर की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं और उनके लिए अलर्ट भेज सकते हैं।
  • Amazfit Active Max भारत में लॉन्च: ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 160+ वर्कआउट मोड्स और 25 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और 2.5D ग्लास भी मिलता है। Amazfit Active Max Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। 658mAh बैटरी को लेकर दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 25 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत भारत में ₹15,999 रखी गई है।
  • Rs 149 में Apple बनाएगा आपको फिट! भारत में लॉन्च हुआ Fitness+
    Apple ने भारत में अपनी सब्सक्रिप्शन बेस्ड फिटनेस सर्विस Apple Fitness+ को लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसमें Strength, HIIT, Yoga और Meditation समेत 12 तरह के वर्कआउट टाइप्स मिलते हैं। Apple के मुताबिक, इसमें हर हफ्ते नए सेशन्स जोड़े जाते हैं, जिनकी अवधि 5 से 45 मिनट तक होती है। Fitness+ में Custom Plans और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स भी मिलती हैं। भारत में इसकी कीमत 149 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि सालाना प्लान 999 रुपये में उपलब्ध है।
  • बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर! Polar Loop भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Polar कंपनी की ओर से एक नया फिटनेस ट्रैकर भारत में लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन नहीं है! जी हां, Polar Loop नाम का यह फिटनेस ट्रैकर बिना डिस्प्ले वाला गैजेट है जो आपकी कलाई पर बंधा रहेगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह एक फिटनेस ट्रैकर है। यह कलाई पर बंधे पट्टे जैसा दिखता है और आपकी हेल्थ ट्रैकिंग करता रहता है। इसमें हार्ट रेट, एक्टिविटी, स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »