Samsung Galaxy Fit 3 हुई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Fit 3 हुई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Fit 3 वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy Fit 3 फुल चार्ज पर 13 दिनों तक चल सकता है।
विज्ञापन
Samsung ने आज Samsung Galaxy Fit 3 को लॉन्च कर दिया है जो कि 2020 में आए Galaxy Fit 2 का अपग्रेड वर्जन है। Samsung के नए फिटनेस ट्रैकर में एक बड़ी डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 13 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत और उपलब्धता


Samsung Galaxy Fit 3 एशिया, सेंट्रल अमेरिका, साउथ अमेरिका और यूरोप जैसे बाजार में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 23 फरवरी को शुरू होगी, लेकिन अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यह डिवाइस ग्रे, सिल्वर और पिंक गोल्ड जैसे कलर में उपलब्ध होगा।


Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Fit 3 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 100+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है। हालांकि, सैमसंग ने डिवाइस की बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पता चला है कि यह फुल चार्ज पर 13 दिनों तक चल सकता है। Galaxy Fit 3 हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस लेवल और एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकता है। ट्रैक किए गए डाटा को Samsung Health ऐप के जरिए लिंक फोन पर देखा जा सकता है। डिवाइस में जीपीएस कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन यह एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर से लैस है।

Galaxy Fit 3  में रिमोट कैमरा, फाइंड माई फोन, इमरजेंसी एसओएस, फॉल डिटेक्शन, डू नॉट डिस्टर्ब मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट नहीं करता है तो इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर नहीं हैं। यह सिलिकॉन स्ट्रैप से लैस एल्यूमीनियम चेसिस के साथ आता है। यह IP68 और 5ATM-रेटेड डस्ट और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  2. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  5. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  6. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  7. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  8. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  9. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »