Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स

AirPods Pro 3 में नया H3 चिप दिया गया है। इससे यूजर को हेड ट्रैकिंग के साथ कस्टमाइज किए जा सकने वाले पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट मिलता है

Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स

इन ईयरफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

ख़ास बातें
  • इन TWS ईयरफोन का प्राइस 249 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) का है
  • Airpods Pro 3 में हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे हेल्थ सेंसर मिलते हैं
  • इन ईयरफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से की जाएगी
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने मंगलवार को अपने 'Awe Dropping' इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ AirPods Pro 3 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स को लॉन्च किया है। इसमें बेहतर और फास्ट H3 चिप दिया गया है। इन ईयरबड्स में बेहतर फिट के लिए डिजाइन में सुधार किया गया है और इसका चार्जिंग केस भी अलग डिजाइन के साथ है। कंपनी के सेकेंड-जेनरेशन अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) चिप से ईयरबड की लोकेशन का  Find My ऐप से अधिक सटीकता से पता लगाया जा सकेगा। कंपनी ने Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE को भी पेश किया है।  

AirPods Pro 3 का प्राइस, उपलब्धता

इन TWS ईयरफोन्स का प्राइस 249 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये)   का है। इनकी बिक्री 19 सितंबर से की जाएगी। AirPods Pro 3 को व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है। इन ईयरफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

AirPods Pro 3 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

कंपनी के AirPods Pro 3 में नया H3 चिप दिया गया है। इससे यूजर को हेड ट्रैकिंग के साथ कस्टमाइज किए जा सकने वाले पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट मिलता है। इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए प्रेशर-सेसेंटिव स्टेम कंट्रोल्स और एपल के कस्टम हाई-एक्सकर्शन ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरफोन्स में हार्ट रेट और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे हेल्थ सेंसर मिलते हैं। इससे फिटनेस पर अधिक ध्यान देने वाले यूजर्स को म्यूजिक सुनने के साथ सेहत की निगरानी करने में भी आसानी होगी। AirPods Pro 3 में स्टूडियो जैसे क्वालिटी वाले ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए AAC कोडेक के साथ Bluetooth 6 कनेक्टिविटी मिलती है। 

इन ईयरफोन में सेंकेंड-जेनरेशन अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप से एपल के Find My ऐप से अधिक सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। इनमें बिल्ट-इन स्पीकर से ईयरफोन्स के गुम हो जाने पर एक साउंड के जरिए इन्हें खोजने में आसानी होगी। ये एडैप्टिव ANC को एक ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ सपोर्ट करते हैं। इनमें लाइव ट्रांसलेशन का फीचर भी है, जिससे बातचीत के दौरान रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। इन ईयरफोन्स का नया एर्गोनॉमिक डिजाइन ईयर की विभिन्न शेप और साइज पर बेहतर और सुविधाजनक तरीके से फिट होता है। इनके साथ एक स्मॉल और स्लीक चार्जिंग केस मिलता है, जिसमें चार्जिंग की स्थिति और बैटरी के लेवल को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए स्टेटस लाइट की पोजिशन बदली गई है। AirPods Pro 3 का प्रत्येक ईयरबड प्रति चार्ज आठ घंटे तक प्लेबैक की पेशकश ककता है। इसकी बैटरी चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक चल सकती है। यह चार्जिंग केस USB Type-C चार्जिंग,  MagSafe और iPhone 17 Pro मॉडल्स से रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »