1.6 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy Fit 3 कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका  256 x 402 पिक्सल रेजॉल्यूशन है।

1.6 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy Fit 3 कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Fit 3 में 1.6 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fit 3 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Fit 3 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy Fit 3 में 208mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fit 3 को हाल ही में Samsung की यूएई वेबसाइट पर देखा गया है। Samsung Galaxy Fit 3 से संबंधित लीक्स पिछले कुछ महीनों में कई बार सामने आई हैं। अब लिस्टिंग से इस स्मार्टवॉच के डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन का पता चला है। हालांकि, स्मार्ट वियरेबल की कीमत की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, Galaxy Fit 3 में सितंबर 2020 में पेश की गई Galaxy Fit 2 की तुलना में कई अपग्रेड हैं। यहां Samsung Galaxy Fit 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत


Samsung Galaxy Fit 3 को तीन कलर ऑप्शन डार्क ग्रे, पिंक और व्हाइट में लिस्ट किया गया है। हालांकि, यह अभी तक ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं हुई है। पेज पर एक "आउट ऑफ स्टॉक" डिसक्लेमर नजर आता है और "वेयर टू बाय" टैब संयुक्त अरब अमीरात में ऑफलाइन स्टोर की लिस्ट पर ले जाता है। स्मार्टवॉच की कीमत भी लिस्टेड नहीं है।


Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung गल्फ लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy Fit 3 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका  256 x 402 पिक्सल रेजॉल्यूशन है। इस स्मार्टवॉच में एल्यूमीनियम से बना चैसिस है। Galaxy Fit 3 में एक क्विक-रिलीज बटन दिया गया है जो कि बैंड को आसानी से बदलने में मदद करता है। स्मार्टवॉच के लिए स्पोर्ट्स बैंड उसी पेज पर लिस्टेड हैं। यह डार्क ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में देखा गया है। कंपनी ने साफ किया है कि ये बैंड अलग-अलग बेचे जाते हैं, उनके कलर और उपलब्धता क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग होती है। Galaxy Fit 3 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। इसमें स्लीप ट्रैकर दिया गया है। यह स्टेप्स, हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल का सपोर्ट करती है। जिसमें डेटा को सैमसंग हेल्थ एप्लिकेशन के साथ सिंक किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Fit 3 स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंस का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। यह एंड्रॉइड 10.0 या लेटेस्ट पर चलने वाले स्मार्टफोन के साथ कंपेटिबल है। दावा किया गया है कि यह स्मार्टवॉच 16MB RAM और 256MB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगी। यह FreeRTOS को आउट-ऑफ-द-बॉक्स भी बूट करता है। Samsung Galaxy Fit 3 में 208mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने पर 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह 0-65 प्रतिशत तक चार्ज होने में 30 मिनट का समय लेती है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। बैंड के साथ इसका वजन 36.8 ग्राम और बॉडी का वजन 18.5 ग्राम है।
  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »