Honor Watch Fit Vitality Edition लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ, जानें कीमत

स्मार्टवॉच का वजन 26 ग्राम के लगभग है और यह 9.9mm मोटाई में आती है।

Honor Watch Fit Vitality Edition लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor Watch Fit Vitaly Edition में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • इसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • वॉच में दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच का वजन 26 ग्राम के लगभग है और यह 9.9mm मोटाई में आती है।
विज्ञापन
Honor ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Fit Vitality Edition को लॉन्च किया है। Honor Watch Fit Vitality Edition में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक टच डिस्प्ले है। इसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। वॉच में दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है। यह शॉर्ट, लॉन्ग और डबल प्रेस के साथ अलग-अलग फंक्शन परफॉर्म करता है। वॉच में एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर दिया गया है। इसे ब्लूटूथ हैंड्सफ्री सिस्टम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Honor Watch Fit Vitaly Edition Price

Honor Watch Fit Vitality Edition की कीमत चीन में लगभग 70 डॉलर (लगभग Rs 6,000) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Honor Watch Fit Vitaly Edition Specifications

Honor Watch Fit Vitality Edition 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक टच डिस्प्ले है। इसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। वॉच में दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है। यह शॉर्ट, लॉन्ग और डबल प्रेस के साथ अलग-अलग फंक्शन परफॉर्म करता है। स्मार्टवॉच का वजन 26 ग्राम के लगभग है और यह 9.9mm मोटाई में आती है। स्मार्टवॉच में कई हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर भी मिल जाते हैं जिनमें हार्ट रेट सेंसर भी शामिल है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS, Glonass, Galileo, QZSS और Beidou आदि का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में NFC मॉड्यूल दिया गया है जिससे कॉन्टेक्टलैस पेमेंट्स भी हो सकती हैं। वॉच में एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर दिया गया है। इसे ब्लूटूथ हैंड्सफ्री सिस्टम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टवॉच में 5 ATM वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  2. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  3. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  4. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  6. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  7. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  9. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  10. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »