Dyson ने बाजार में अपना नया पोर्टेबल फैन Dyson HushJet Mini Cool Fan लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Dyson
Dyson HushJet Mini Cool Fan
Dyson ने बाजार में अपना नया पोर्टेबल फैन Dyson HushJet Mini Cool Fan लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया फैन चलते-फिरते उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉम्पैक्ट साइज और मल्टी-फंक्शनल इस्तेमाल के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे हाथ में पकड़कर, कंधे पर पहनकर या डेस्क पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। डायसन हशजेट मिनी कूल फैन को ट्रैवल, ऑफिस और आउटडोर एक्टिविटी समेत कई कंडीशन के कूलिंग डिवाइस के तौर पर उतारा गया है। यहां हम आपको Dyson HushJet Mini Cool Fan के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Dyson HushJet Mini Cool Fan की कीमत $99 (लगभग 8,200 रुपये) है। Dyson HushJet Mini Cool Fan तीन कलर ऑप्शन जैसे कि इंक/कोबाल्ट, कार्नेलियन/स्काई और स्टोन/ब्लश में उपलब्ध है। इसके साथ नेक डॉक, चार्जिंग स्टैंड, यूएसबी-सी केबल और ट्रैवल पाउच आता है। इसके अलावा कुछ ऑप्शनल एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं। यह फैन पहले कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा और भारत में जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Dyson HushJet Mini Cool Fan में 25m/s एयरफ्लो स्पीड मिलती है। इस डिवाइसमें ब्रशलेस डीसी मोटर दी गई है जो कि 65,000 आरपीएम तक घूमती है। फोकस्ड, एफिशिएंट एयर फ्लो और कम टर्बुलेंस के लिए डिजाइन किया गया यूनिक हशजेट नोजल, लोअर्ड हाई फ्रीक्वेंसी नॉयज के साथ शांत प्रोफाइल प्रदान करता है। बूस्ट मोड में 72.5 dBA, स्पीड 5 में 68 dBA, स्पीड 1 में 52 dBA तक चलता है। इस डिवाइस में 5 एयरफ्लो स्पीड प्लस बूस्ट मोड मिलते हैं। यूसेज मोड में हैंडहेल्ड, डेस्क और वियरेबल शामिल है। HushJet Mini Cool Fan में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जिंग केबल के जरिए 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 6 घंटे तक चल सकती है। इस डिवाइस का वजन 212 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी