Ev Technology

Ev Technology - ख़बरें

  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
    General Motors ने अपने Factory Zero EV प्लांट में 50 कोलैबोरेटिव रोबोट्स यानी Cobots तैनात किए हैं और 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को अस्थायी रूप से साइडलाइन किया है। कंपनी का कहना है कि ये रोबोट कर्मचारियों की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लगाए गए हैं। हालांकि यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (UAW) यूनियन इससे सहमत नहीं है। यूनियन का आरोप है कि ऑटोमेशन के जरिए नौकरियां कम की जा रही हैं। EV की घटती मांग के बीच उठाए गए इस कदम ने ऑटो इंडस्ट्री में रोबोट्स और रोजगार के भविष्य को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।
  • अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
    चीन को पाबंदी का दायरा बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बड़ा झटका लग सकता है। इससे चीन के बाहर बिजनेस के जरिए AI से जुड़े हार्डवेयर को हासिल करना चाइनीज कंपनियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका में आशंका थी कि एक्सपोर्ट पर नियंत्रण के बावजूद चाइनीज कंपनियां अपनी विदेशी सब्सिडियरीज के जरिए एडवांस्ड AI प्रोसेसर्स खरीद सकती हैं।
  • Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
    यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies के जरिए किया जाएगा। इस इनवेस्टमेंट को एक वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है। इन दोनों सब्सिडियरीज में Ola Electric की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस महीने की शुरुआत में Ola Electric के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
    Changan Automobile ने अपनी ग्लोबल sodium ion बैटरी स्ट्रैटेजी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसी इवेंट में कंपनी ने Changan Nevo A06 को भी पेश किया, जिसे sodium ion बैटरी पर चलने वाली दुनिया की पहली मास प्रोड्यूस्ड पैसेंजर कार बताया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 45 kWh की CATL Naxtra sodium ion बैटरी दी गई है, जो 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। Changan का दावा है कि यह बैटरी बेहद ठंडे मौसम में भी बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा सेफ्टी ऑफर करती है।
  • CES 2026: ग्लोबल मंच में भारतीय EV ब्रांड का दमखम! अब बिना रेयर अर्थ चलेगी इलेक्ट्रिक बाइक
    भारत की EV इंडस्ट्री में एक अहम टेक्नोलॉजी साझेदारी सामने आई है। Niron Magnetics और MATTER ने CES 2026 में रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप पेश किया है। इस कोलैबोरेशन के तहत Iron Nitride मैग्नेट और Variable Flux Motor डिजाइन को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए एक्सप्लोर किया जा रहा है। कंपनियों के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी बेहतर टॉर्क डिलीवरी, एफिशिएंसी और राइडिंग रेंज देने में मदद कर सकती है। इसका मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्भरता कम करना और भारत की EV टेक्नोलॉजी को ज्यादा आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इस कार की सीट में लगा है 'हैलमेट एयरबैग', एक्सिडेंट के वक्त सिर की सेफ्टी पक्की! जानें कब होगी लॉन्च
    Huawei और Chery की जॉइंट ब्रांड Luxeed अपनी नई फ्लैगशिप Luxeed V9 मिनीवैन को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुनिया की पहली मास-प्रोडक्शन कार हो सकती है, जिसमें सीट्स के अंदर हेलमेट एयरबैग इंटीग्रेटेड होगा। इस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का मकसद टक्कर के दौरान सिर और शरीर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। Luxeed V9 को 800V आर्किटेक्चर, Huawei के एडवांस ड्राइविंग सिस्टम और EV व EREV पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।
  • '25 साल बाद लौटी Tata की Sierra कार, इमोशन के साथ अब और ज्यादा प्रीमियम'
    नई सिएरा को पेट्रोल के दो और डीजल के एक इंजन में लाया गया गया है। Sierra का शुरुआती प्राइस 11.49 लाख रुपये का है। यह टाटा के नए Tidal 2.0 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड प्लेटफॉर्म पर चलती है, जो 5G और Snapdragon के साथ आता है। इसमें ADAS L2, इंफोटेनमेंट, क्लस्टर और व्हीकल सेटिंग्स सभी प्रमुख फंक्शंस सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होते हैं।
  • Ola Electric ने LG Energy Solution से टेक्नोलॉजी लीक करने के आरोप से किया इनकार
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी नई 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी का पहले ही व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, "ओला इलेक्ट्रिक के टेक्नोलॉजी के लीक में शामिल होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स कंपनी की विश्व-स्तरीय बैटरी इनोवेशन की क्षमता पर गलत आशंका जता रही हैं। यह भ्रामक और पूरी तरह आधारहीन है।"
  • Ola Electric ने Bharat Cell बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की शुरू की डिलीवरी, जानें रेंज, फीचर्स
    कंपनी की ओर से डिवेलप की गई 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस उपलब्ध करा सकेगी। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह ओला इलेक्ट्रिक के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला व्हीकल है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी पैक और बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली देश की यह पहली कंपनी बन गई है।
  • भारत में पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना से लेकर एमेजॉन की 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सर्विस, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी क्विक-कॉमर्स के सेगमेंट में एंट्री की है। एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस सर्विस का बेंगलुरु के चुनिंदा एरिया में ट्रायल कर रही थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने Tesla के चीफ Elon Musk से की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा
    हाल ही में अमेरिका के दौरे के दौरान भी मोदी की मस्क के साथ मीटिंग हुई थी। टेस्ला के अलावा रॉकेट कंपनी Spacex का कंट्रोल भी मस्क के पास है। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि मस्क के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में हुई मीटिंग में शामिल विषय भी इस बातचीत में शामिल थे।
  • टाटा ग्रुप ने टेस्ला से हाथ मिलाया, कंपोनेंट्स और सर्विसेज के लिए हुआ एग्रीमेंट
    इस एग्रीमेंट में Tata Group की Tata Consultancy Services, Tata Technologies, Tata AutoComp और Tata Electronics शामिल हैं। टेस्ला को ये कंपनियां सर्विसेज और कंपोनेंट्स उपलब्ध कराएंगी। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने भारतीय सप्लायर्स के साथ बातचीत शुरू की है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में देश में टेस्ला बिजनेस शुरू कर सकती है। कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में खुल सकता है।
  • Ola Electric ने निपटाया व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर के साथ बकाया रकम का मामला
    व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई थी। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि इन दावों पर विवाद है और वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है।

Ev Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »