मस्क की वेल्थ पर टेस्ला के शेयर में गिरावट का भी असर पड़ा है। पिछले महीने टेस्ला के दूसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित करने के बाद से कंपनी का शेयर लगभग 20 प्रतिशत गिरा है
SpaceX ने जून में 135 डॉलर के IPO के प्राइस पर लगभग 75 अरब डॉलर हासिल किए थे
दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk की वेल्थ में पिछले एक महीने में 600 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी हुई है। इसका कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर्स में भारी गिरावट है। इन दोनों कंपनियों में मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है।
SpaceX की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग के बाद जून में मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर लगभग 1.33 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में SpaceX के शेयर में बड़ी गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 684 अरब डॉलर की है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया के सबसे रईस शख्स का उनका खिताब बरकरार है। मस्क की वेल्थ पर टेस्ला के शेयर में गिरावट का भी असर पड़ा है। पिछले महीने टेस्ला के दूसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित करने के बाद से कंपनी का शेयर लगभग 20 प्रतिशत गिरा है।
पिछले कुछ महीनों में मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोनॉमस ड्राइविंग और रोबोटिक्स पर फोकस बढ़ाया है। SpaceX को इनवेस्टर्स ने बड़ा झटका दिया है। इस रॉकेट कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद तेजी से बढ़ा था। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट हुई है। SpaceX ने 135 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस पर IPO को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में कुछ बड़े स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में शामिल रही इस कंपनी का शेयर IPO के प्राइस से 20 प्रतिशत गिर चुका है। इसके साथ ही लिस्टिंग के बाद के पीक प्राइस से इसकी मार्केट वैल्यू में लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर की गिरावट हुई है। SpaceX का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर का है।
SpaceX ने जून में 135 डॉलर के IPO के प्राइस पर लगभग 75 अरब डॉलर हासिल किए थे। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके मस्क की मौजूदा नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX का शेयर लिस्टिंग के बाद 225 डॉलर से अधिक पर गया था। इससे कंपनी की वैल्यू बढ़कर Amazon और Microsoft से ज्यादा हो गई थी। SpaceX के वैल्यूएशन को लेकर इनवेस्टर्स को आशंका है। पिछले वर्ष कंपनी को लगभग 4.9 अरब डॉलर का लॉस हुआ था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!