• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड

बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड

Xiaomi YU7 GT ने Nurburgring ट्रैक पर बिना ड्राइवर के 20.8 किलोमीटर का लैप पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं इंसानी ड्राइवर के साथ इस SUV ने प्रोडक्शन SUV लैप रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड

Photo Credit: Xiaomi

Nurburgring ट्रैक पर रिकॉर्ड बनाती Xiaomi YU7 GT इलेक्ट्रिक SUV

ख़ास बातें
  • Xiaomi YU7 GT ने बिना ड्राइवर पूरा किया ट्रैक
  • Production SUV लैप रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
  • 1,003hp पावर और 705KM रेंज का दावा
विज्ञापन

Xiaomi की इलेक्ट्रिक SUV YU7 GT ने जर्मनी के मशहूर Nurburgring ट्रैक पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कंपनी के मुताबिक, YU7 GT ने बिना किसी ड्राइवर के पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप पूरा किया। इस दौरान SUV ने 10 मिनट 29.483 सेकंड का समय लिया। Xiaomi का दावा है कि Nurburgring पर बिना ड्राइवर के लैप पूरा करने वाली यह पहली कार बन गई है। इसके अलावा YU7 GT ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। इंसानी ड्राइवर के साथ चलाए गए मॉडल ने Production SUV कैटेगरी में सबसे तेज लैप टाइम दर्ज किया है।

Xiaomi के मुताबिक, YU7 GT ने Nurburgring के 20.8 किलोमीटर लंबे "Green Hell" ट्रैक पर 73 कॉर्नर्स को पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ऑटोनॉमस रन के दौरान कार को सुरक्षित और पहले से तय ट्रैक पोजिशन्स पर चलने के लिए प्रोग्राम किया गया था। यही वजह है कि इसका लैप टाइम उस समय से ज्यादा रहा, जो किसी प्रोफेशनल रेस ड्राइवर द्वारा पूरी क्षमता के साथ चलाने पर हासिल किया जा सकता है।

कंपनी ने यह भी बताया कि इंसानी ड्राइवर के साथ चलाए गए Xiaomi YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज किया। इसके साथ ही SUV ने Audi RS Q8 Performance का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi की SUV ने Audi के पिछले रिकॉर्ड को करीब 1.76 सेकंड से पीछे छोड़ दिया।

Xiaomi का कहना है कि उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी लगातार व्हीकल की एक्टिविटी और सड़क की परिस्थितियों को एनालाइज करती है। सिस्टम रियल टाइम में स्टीयरिंग, ब्रेकिंग और पावर डिलीवरी को एडजस्ट करता है, जिससे तेज रफ्तार पर भी व्हीकल की स्टेबिलिटी और कंट्रोल बनाए रखने में मदद मिलती है। कंपनी का कहना है कि Nurburgring से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल भविष्य में अपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi YU7 GT में 101.7kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो डुअल-मोटर पावरट्रेन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV 1,003hp तक की पावर जनरेट कर सकती है। दावा किया गया है कि यह 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 2.92 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 300kmph है।

कंपनी के अनुसार, CLTC टेस्टिंग साइकिल में YU7 GT एक बार चार्ज करने पर 705 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। Xiaomi ने इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 3,89,900 युआन (करीब 54.5 लाख रुपये) रखी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »