Electric Suvs

Electric Suvs - ख़बरें

  • Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
    Punch EV को इस टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.09 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट मिले हैं। इससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सुरक्षा पर काफी जोर दिया है। Punch EV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
  • Kia Syros EV vs Tata Nexon EV: बैटरी, रेंज और पावर में कौन आगे? खरीदने से पहले जान लें बड़ा अंतर
    Kia Syros EV और Tata Nexon EV भारतीय बाजार की दो लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs हैं। जहां Nexon EV अपनी किफायती कीमत और शानदार वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है, वहीं नई Kia Syros EV बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज, बेहतर केबिन स्पेस और प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतरी है। इस तुलना में हमने दोनों SUVs की कीमत, बैटरी पैक, रेंज, पावर, बूट स्पेस, फीचर्स और सेफ्टी की विस्तार से तुलना की है, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही इलेक्ट्रिक SUV चुन सकें।
  • Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
    Kia India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपये में मिलेगा। SUV को 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो क्रमशः 443KM और 526KM तक की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करते हैं। इसमें Level 2 ADAS, 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, 100kW DC फास्ट चार्जिंग, 15 साल की बैटरी वारंटी और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू करेगी।
  • टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
    टेस्ला ने पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष जून के बीच मॉडल Y की लगभग 450 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे देश में EVs के प्रीमियम मार्केट में चुनौतियां अधिक होने का संकेत मिल रहा है। इस मार्केट में जर्मनी की लग्जरी कार मेकर्स BMW और Mercedes-Benz की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष वर्ष जुलाई में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी।
  • Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
    Syros EV में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच का डिस्प्ले है। इस इलेक्ट्रिक SUV में Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। इसमें वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है। Syros EV में स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और वेंटीलेटेड रियर सीट्स के साथ पावर्ड और वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स हैं।
  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
    जून में पैसेंजर व्हीकल्स के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 7.7 प्रतिशत हो गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4.6 प्रतिशत की थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 31,823 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 107.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
  • Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
    Xiaomi ने Xiaomi SkyNomad को ऐसे डिजाइन किया है जो कि उसे सिर्फ बड़ा केबिन या कंफर्टेबल सीट्स तक ही सीमित नहीं रखता है। बल्कि इस पर ध्यान दिया गया है कि उसमें बैठे लोगों को सच में कितना आराम और सुकून महसूस होता है। आमतौर पर लोग रोजाना दो घंटे तक सफर करते हैं, ड्राइवर की सीट पर आराम करते हैं, पार्क की हुई कार से काम करते, वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने जाते हैं या कैंपिंग के दौरान कार को सेकेंड होम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
    JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि MG Windsor EV की बिक्री लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले 75,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई है। साल 2026 में अब तक इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। जून 2026 में कंपनी ने 7,568 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। हाल ही में MG Windsor EV की कीमत में 40,000 से 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV 332km और 449km रेंज वाले दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।
  • MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
    Windsor EV के प्राइसेज में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Windsor EV के Excite बेस वेरिएंट में सबसे अधिक 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 14.10 लाख रुपये से बढ़कर 14.70 लाख रुपये हो गया है। Windsor EV के Exclusive वेरिएंट के लिए 46,900 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
  • Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
    टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं।
  • Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
    ह्युंडई ने कहा है कि इस विकल्प से EV को खरीदने की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाएगी। कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें होम चार्जर वेरिएंट्स के लिए स्टैंडर्ड के तौर पर 7.4 KW का वॉल बॉक्स चार्जर शामिल है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स में साइड फुट स्टेप दिया जाएगा।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री दोगुने से अधिक बढ़ी है। कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट में उसने अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत किया है। जून में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सबसे अधिक मासिक बिक्री हासिल की है। कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग एक-चौथाई की हो गई है।
  • Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Sierra EV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »