Drive

Drive - ख़बरें

  • अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
    Uber ने दुनिया का सबसे बड़ा Robotaxi नेटवर्क बनाने की योजना का ऐलान किया है। Financial Times के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ वर्षों में 10 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर 1.2 लाख Driverless Cars तैनात करेगी। 2026 में कम से कम 15 शहरों में ऑटोनॉमस टैक्सी सर्विस शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। Robotaxi में LiDAR, Radar, कैमरे, GPS और AI सिस्टम मिलकर वाहन को बिना ड्राइवर चलाने में मदद करते हैं। Uber इस तकनीक के लिए Waymo, Zoox, Lucid और Rivian जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। शुरुआती दौर में यह सेवा सीमित शहरों और तय रूट्स पर उपलब्ध होगी।
  • Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
    अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस गलती से घर पर भूल गए हैं और रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने रोककर मांगा और आप नहीं दिखा पाए तो चालान हो सकता है। मगर इस स्थिति से बचने के लिए आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल कॉपी को फोन में रखकर घूम सकते हैं। हालांकि, सामान्य फोटो या पीडीएफ से काम नहीं चलेगा, बल्कि Digilocker और NextGenmParivahan जैसी दो सरकारी ऐप्स ही इसमें काम आती हैं।
  • WhatsApp बैकअप खा रहा है स्टोरेज? खत्म होगी टेंशन, ऐप में आएगा Cloud स्पेस फीचर!
    WhatsApp जल्द ही अपना Cloud Backup फीचर पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे Android और iPhone यूजर्स Google Drive और iCloud के अलावा WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी चैट बैकअप सेव कर सकेंगे। शुरुआत में 2GB फ्री स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है, जबकि भविष्य में पेड प्लान्स भी आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैकअप में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगी, जिससे यूजर्स का डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
    Google Photos का फ्री 15GB स्टोरेज भरने के बाद नई फोटो और वीडियो का बैकअप रुक सकता है। इसका असर Gmail और Google Drive पर भी पड़ता है, क्योंकि तीनों एक ही स्टोरेज शेयर करते हैं। हालांकि, स्टोरेज खाली करने के लिए जरूरी फोटो डिलीट करना जरूरी नहीं है। Google Photos के Manage Storage फीचर, Storage Saver मोड, गैरजरूरी Screenshots और बड़ी वीडियो फाइल्स को मैनेज करके काफी स्पेस बचाया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर Google One प्लान भी एक विकल्प हो सकता है।
  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
    आजकल ज्यादातर Android स्मार्टफोन्स में PDF स्कैन करने के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। Google Drive और कई स्मार्टफोन्स के Camera App में Document Scan फीचर पहले से मौजूद होता है। इसकी मदद से आधार कार्ड, PAN कार्ड, बिल, रसीद या किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट को कुछ ही मिनटों में PDF फाइल में बदला जा सकता है। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि फोन की स्टोरेज भी बचाता है। अगर आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के PDF स्कैन करना चाहते हैं तो Google Drive और फोन के बिल्ट-इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • RTO जाए बिना भी बन सकता है लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस! यहां जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
    Learning Driving License बनवाने की प्रक्रिया अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गई है। कई राज्यों में Aadhaar आधारित ऑनलाइन सुविधा के जरिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। यूजर्स Parivahan पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, फीस जमा कर सकते हैं और कुछ मामलों में ऑनलाइन टेस्ट भी दे सकते हैं। टेस्ट पास करने के बाद Learning License डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि यह सुविधा हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है।
  • SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,769 रुपये, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,939 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,029 रुपये है। यह डिवाइस बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए देश में उपलब्ध है। यह डिवाइस सेरुलियन ब्लू, इलेक्ट्रिक लाइम, मैंगो टैंगो और विविड वायलेट कलर में उपलब्ध है।
  • बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
    SanDisk और Crayola ने मिलकर नई SANDISK Crayola USB-C Flash Drive लॉन्च की है। यह कंपनी की पहली ऑफिशियली लाइसेंस्ड Crayola USB फ्लैश ड्राइव है, जिसे क्रेयॉन जैसे डिजाइन में पेश किया गया है। फ्लैश ड्राइव 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें USB Type-C कनेक्टिविटी और USB 3.2 Gen 1 सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 300 MB/s तक रीड स्पीड दे सकती है। इसके अलावा इसमें SANDISK Memory Zone ऐप सपोर्ट और Crayola Create & Play ऐप का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
  • देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai में नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। यूजर कैमरे से फोटो लेकर उसे सीधे स्टिकर में कन्वर्ट कर सकते हैं और चैट्स में शेयर कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने चैट बैकअप फीचर भी रोलआउट किया था, जिसमें यूजर्स अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को Google Drive या iCloud में सेव कर सकते हैं। Arattai को हाल के समय में एक देसी WhatsApp विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।
  • अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
    Sandisk ने भारत में Extreme Fit USB C Flash Drive लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB C फ्लैश ड्राइव है, जिसे लैपटॉप और टैबलेट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 64GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। यह ड्राइव 400MB प्रति सेकेंड तक रीड स्पीड ऑफर करती है और USB C पोर्ट वाले डिवाइस के साथ काम करती है। यूजर्स SANDISK Memory Zone ऐप की मदद से अपने फाइल्स का बैकअप और मैनेजमेंट भी कर सकते हैं।
  • Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
    भारत में एपल की योजना अपना बिजनेस बढ़ाने की है। कंपनी को ग्रोथ के लिए लॉन्ग-टर्म में देश में अच्छी संभावना दिख रही है। कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू कर सकती है। देश में एपल का यह छठा फिजिकल स्टोर होगा। हाल ही में एपल ने देश में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में शुरू किया था। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio World Drive मॉल में अपना पहला स्टोर खोला था।
  • AI की मार! 2 बड़ी स्टोरेज कंपनियां सोल्ड आउट, क्या महंगे होंगे गैजेट्स?
    Western Digital और Seagate ने संकेत दिया है कि 2026 तक की उनकी हार्ड ड्राइव क्षमता लगभग पूरी तरह आवंटित हो चुकी है। Western Digital के CEO के मुताबिक कंपनी 2026 के लिए “लगभग सोल्ड आउट” है और अधिकांश क्षमता बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों को दी गई है। Seagate ने भी कहा कि उसके हाई कैपेसिटी नियरलाइन ड्राइव्स 2026 तक फुली अलॉटेड हैं। AI और क्लाउड डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग को इस स्थिति की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसका असर कंज्यूमर मार्केट में उपलब्धता और कीमतों पर पड़ सकता है।
  • हवा में उड़ने वाली कार बनी हकीकत, प्रोडक्शन हुआ शुरू, 2.5 करोड़ में बिकेगी!
    कैलिफोर्निया की कंपनी Alef Aeronautics ने अपनी पहली customer-bound flying car के प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक ड्राइव-एंड-फ्लाई व्हीकल है, जो सड़क से सीधे टेक-ऑफ कर सकता है। शुरुआती दौर में इसे कुछ चुनिंदा ग्राहकों को रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा, वो भी कंट्रोल्ड कंडीशन्स में। Alef का कहना है कि यह अल्ट्रालाइट मॉडल भविष्य में उसके बड़े फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट के लिए रास्ता तैयार करेगा। यह कदम पर्सनल eVTOL सेगमेंट में फ्लाइंग कारों को हकीकत के और करीब लाता है।
  • Tata Sierra First Impression: हाईटेक अवतार में लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV
    नई Tata Sierra को हमने 6-8 घंटे चलाकर इसके डिजाइन, प्रीमियम केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, JBL साउंड सिस्टम, 5G कनेक्टेड फीचर्स और ADAS क्षमताओं को टेस्ट किया। Tata ने लेगेसी और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा संतुलन रखा है। सेफ्टी, टेक और ड्राइविंग कम्फर्ट काफी प्रभावित करते हैं। शुरुआती अनुभव बताता है कि Sierra अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर आई है।

Drive - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »