• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • AI से 80% नौकरियों को खतरा, BPO और IT सेक्टर पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर, जानें इस एक्सपर्ट ने क्या कहा

AI से 80% नौकरियों को खतरा, BPO और IT सेक्टर पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर, जानें इस एक्सपर्ट ने क्या कहा

खोसला "Uncapped with Jack Altman" नाम के पॉडकास्ट में यह कह चुके हैं कि AI का असर 80% जॉब्स पर पड़ेगा।

AI से 80% नौकरियों को खतरा, BPO और IT सेक्टर पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर, जानें इस एक्सपर्ट ने क्या कहा

Photo Credit: Unsplash

Vinod Khosla का मानना है कि 2030 के दशक में Fortune 500 कंपनियों का पतन पहले से कहीं ज्यादा तेजी से होगा

ख़ास बातें
  • अगले 5 वर्षों में AI कई नौकरियों का 80% हिस्सा संभाल सकता है: विनोद खोसला
  • Fortune 500 कंपनियों की गिरावट तेज हो सकती है
  • AI-बेस्ड जॉब्स, हेल्थकेयर और एजुकेशन में बदलाव की तैयारी करने की सलाह
विज्ञापन

Vinod Khosla, जो Sun Microsystems के को‑फाउंडर और Khosla Ventures के चियरमैन हैं, ने हाल ही में कहा था कि Artificial Intelligence (AI) अगले 3‑5 वर्षों में लगभग 80% तक सभी आर्थिक रूप से अहम जॉब्स की फंक्शनैलिटी संभाल सकता है। खोसला के मुताबिक, "कटिंग‑एज AI सिस्टम्स का सीजन आने वाला है और लगभग हर काम को AI की अगली जेनेरेशन को सौंपा जा सकेगा।" अब उन्होंने कहा है कि AI में आया हालिया उछाल BPO और IT सेक्टर के लिए खतरा है।

Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ (Nikhil Kamath) के पॉडकास्ट People by WTF पर बोलते हुए, भारतीय मूल के अरबपति विनोद खोसला ने चेतावनी दी कि AI में हालिया उछाल भारत में BPO और IT इंडस्ट्री को संभावित रूप से खत्म कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसके असर से बचने के लिए इस सेक्टर की कंपनियों को अनुकूलन और प्रासंगिक बने रहने के लिए बड़े बदलावों से गुजरना जरूरी है। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत का IT सेक्टर AI बदलाव से बच पाएगा, तो खोसला ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत ही मुश्किल हैस आप जानते हैं, एक व्यवसाय के रूप में बीपीओ गायब हो जाएगा।" उन्होंने आगे जोड़ा, "सॉफ्टवेयर आईटी सेवाएं लगभग गायब हो जाएंगी। गायब होने का मतलब है, काफी हद तक बदलाव। इनमें से कुछ कंपनियां बदलाव ला पाती हैं या नहीं, यही तय करेगा कि वे टिकेंगी या नहीं।"

इससे पहले खोसला "Uncapped with Jack Altman" नाम के पॉडकास्ट में यह कह चुके हैं कि AI का असर 80% जॉब्स पर पड़ेगा। उन्होंने उस समय कहा था कि जो काम वर्तमान में एक ह्यूमन एक्सपर्ट कर रहा है, उन में 80 प्रतिशत को AI अगले पांच वर्षों में करने लायक बन जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि निवेशक बिजनेस वर्ल्ड में, खासकर बड़ी कंपनियों के लिए, जबरदस्त उथल-पुथल की चेतावनी देते हैं। खोसला का मानना है कि 2030 के दशक में Fortune 500 कंपनियों का पतन पहले से कहीं ज्यादा तेजी से होगा। 

कामथ के पॉडकास्ट में खोसला की सोच साफ इशारा देती है, "अगर भारत में हर बच्चे को एक मुफ्त AI ट्यूटर मिले, जो आज पूरी तरह संभव है, तो यह किसी अमीर व्यक्ति द्वारा खरीदी जा सकने वाली सर्वोत्तम शिक्षा से भी बेहतर होगा।"

उन्होंने इस दौरान डिग्री-बेस्ड एक्सपर्टीज की कठोरता पर सवाल उठाते हुए कहा, "इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या मेडिसिन से किसी और चीज में जाने के लिए आपको तीन या पांच साल के लिए कॉलेज वापस जाने की जरूरत नहीं है।" उनके नजरिए में, AI निरंतर और लिमिटलेस तरीके से लर्निंग को सक्षम बनाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vinod Khosla, Nikhil Kamath, AI, Artificial Intelligence, Jobs
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »