• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • मजाक नहीं है Ola का सेल्फ ड्राइविंग ई स्कूटर Solo, कंपनी का नया वीडियो है उसका सबूत

मजाक नहीं है Ola का सेल्फ-ड्राइविंग ई-स्कूटर Solo, कंपनी का नया वीडियो है उसका सबूत

वीडियो में ई-स्कूटर को एक बेसमेंट पार्किंग में खुद राइड करते हुए दिखाया गया है। डिजाइन से यह Ola S1 Pro प्रतीत होता है, जो कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है।

मजाक नहीं है Ola का सेल्फ-ड्राइविंग ई-स्कूटर Solo, कंपनी का नया वीडियो है उसका सबूत

Photo Credit: Ola Electric

ख़ास बातें
  • Ola Solo एक सेल्फ-बैलेंसिंग ऑटोनोमस ई-स्कूटर है
  • इसका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें स्कूटर खुद चलता दिखाई दे रहा है
  • Ola ने इसे एक प्रोटोटाइप बताया है
विज्ञापन
Ola Electric ने सोमवार, 1 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया। वीडियो के जरिए कंपनी ने अपकमिंग Ola Solo को पेश किया, जो एक ऑटोनोमस ई-स्कूटर है और सेल्फ ड्राइव करने में सक्षम है। हालांकि, अप्रैल फूल डे के दिन इसे पेश करना कई लोगों के मन में संदेह लेकर आया और देखते ही देखते इंटरनेट में इसे कंपनी की ओर से अप्रैल फूल का एक मजाक समझा जाने लगा। अब, ओला के सीईओ ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि Ola Solo दरअसल में एक सच्चाई है।

भाविश अग्रवाल ने बुधवार को अपने X हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें Ola Solo को हकीकत में सेल्फ ड्राइव करते हुए दिखाया गया है। अग्रवाल ने लोगों का अप्रैल फूल का संदेह खत्म करते हुए ओला सोलो ऑटोनोमस ई-स्कूटर के एक सच्चाई होने की पुष्टि की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ""सिर्फ एक अप्रैल फूल मजाक नहीं! हमने कल ओला सोलो की घोषणा की। यह वायरल हो गया और कई लोगों ने बहस की कि क्या यह असली है या अप्रैल फूल मजाक है! जबकि वीडियो लोगों को हंसाने के लिए था, इसके पीछे की तकनीक कुछ ऐसी है कि हम इस पर काम कर रहे हैं और प्रोटोटाइप बना चुके हैं। यह दर्शाता है कि हमारी इंजीनियरिंग टीमें किस तरह का अग्रणी काम करने में सक्षम हैं।"
 

वीडियो में ई-स्कूटर को एक बेसमेंट पार्किंग में खुद राइड करते हुए दिखाया गया है। डिजाइन से यह Ola S1 Pro प्रतीत होता है, जो कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। हर तरफ पार्क हुए वाहनों के बीच ई-स्कूटर बिना किसी राइडर या मदद के अपने आप रास्ता बनाता नजर आता है। कई जगह ऐसा प्रतीत होता है कि यह संघर्ष कर रहा है, लेकिन फिर स्कूटर खुद को संभाल लेता है, जो इसकी अच्छी बैलेंसिंग को दर्शाता है।

अग्रवाल ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि ग्राहक आने वाले समय में इस टेक्नोलॉजी को कंपनी के प्रोडक्ट्स में देखने वाले हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "ओला सोलो गतिशीलता के भविष्य की एक झलक है और हमारी इंजीनियरिंग टीमें दोपहिया वाहनों में ऑटोनोमस और सेल्फ-बैलेंसिग तकनीक पर काम कर रही हैं, जिसे आप हमारे भविष्य के प्रोडक्ट्स में देखेंगे।"

ओला का दावा है कि सोलो एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो ट्रैफिक-स्मार्ट, एआई-सक्षम और पूरी तरह से ऑटोनोमस होगा। कंपनी के अनुसार, हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक, सोलो इलेक्ट्रिक स्कूटर का हर एक पहलू का आइडिया घर में ही पैदा हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »