Kingbull Discover 2.0 हुई लॉन्च: बिना पेडल चलाए आपको 96 Km ले जाएगी ये इलेक्ट्रिक साइकिल!
Kingbull ने अपनी नई टॉर्क-सेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज Discover 2.0 को पेश किया है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं - Discover 2.0 (स्टेप-ओवर फ्रेम) और Discover ST 2.0 (स्टेप-थ्रू फ्रेम)। दोनों ई-बाइक मॉडल्स की कीमत $1,299 (लगभग 1.13 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी सीमित समय के लिए दो बाइक्स खरीदने पर $200 की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। Discover 2.0 मॉडल Space Grey कलर में मिलेगा, जबकि ST 2.0 वेरिएंट White और Pink कलर में उपलब्ध होगा। ये बाइक्स फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।