• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • What is RGB : अब चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड का सबसे बड़ा विस्‍फोट! जानें इसके बारे में

What is RGB : अब चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड का सबसे बड़ा विस्‍फोट! जानें इसके बारे में

Gama-Ray Brust : गामा रे (Gamma Rays) प्रकाश का सबसे ज्यादा ऊर्जा वाला रूप होती हैं।

What is RGB : अब चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड का सबसे बड़ा विस्‍फोट! जानें इसके बारे में

सांकेतिक तस्‍वीर।

ख़ास बातें
  • ब्रह्मांड में हुए एक विस्‍फोट का चीनी वैज्ञानिकों ने लगाया पता
  • 37MeV तक ऊर्जा वाली एक गामा-रे स्पेक्ट्रम लाइन को खोजा
  • गामा-रे बर्स्‍ट के बारे में और जानकारी मिलने की उम्‍मीद
विज्ञापन
हमारे ब्रह्मांड में अतिशक्तिशाली विस्‍फोट होते रहते हैं, लेकिन पृथ्‍वी तक इनका पता नहीं चल पता। हाल के वर्षों में जैसे-जैसे टेलीस्‍कोप और ऑब्‍जर्वेट्री एडवांस हुई हैं, वैज्ञानिकों को कुछ महा-व‍िस्‍फोटों की जानकारी मिल रही है। अब चाइनीज अकैडमी ऑफ साइंस के इंस्टिट्यूट ऑफ हाई एनर्जी फ‍िजिक्‍स के रिसर्चर्स ने अहम खोज की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स ने 37MeV तक ऊर्जा वाली एक गामा-रे स्पेक्ट्रम लाइन को खोजा है। दावा है कि यह किसी भी खगोलीय पिंड से देखी गई अब तक की सबसे अधिक ऊर्जा है। यह रिसर्च ‘साइंस चाइना : फिजिक्स, मैकेनिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी' (Science China: Physics, Mechanics and Astronomy) मैगजीन में पब्लिश हुई है और गामा-रे बर्स्‍ट के रहस्‍यों पर नई रोशनी डालती है। 
 

What is Gama-Ray Brust 

गामा रे (Gamma Rays) प्रकाश का सबसे ज्यादा ऊर्जा वाला रूप होती हैं। इनकी एनर्जी साधारण रूप से दिखने वाली रोशनी से खरबों गुना ज्यादा होती है। इन्हें आसानी से देखा या ढूंढा नहीं जा सकता। तारों के विस्फोट के दौरान और ब्लैक होल आदि से गामा-रे निकलती हैं। 

चीनी वैज्ञानिकों ने जिस गामा-रे स्‍पेक्‍ट्रम लाइन को खोजा है, उसका पता पोलर स्पेस टेलीस्कोप और नासा के फर्मी सैटेलाइट ने लगाया। उनसे मिले डेटा का विश्‍लेषण करके वैज्ञानिकों को गामा-रे स्‍पेक्‍ट्रम लाइन का पता चला। रिपोर्ट के अनुसार, इस कामयाबी से वैज्ञानिकों को गामा-रे विस्फोटों और उनसे जुड़े पावरफुल जेट्स के रहस्‍य उजागर करने में मदद मिलेगी। 

गौरलतब है कि दो साल पहले भारतीय वैज्ञानिकों ने भी ऐसे ही एक विस्‍फोट का पता लगाया था। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ एनवॉयरनमेंटल साइंसेज (ARIES) के वैज्ञानिकों ने रोम के साइंटिस्ट्स के साथ मिलकर 1 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक बड़े ब्रह्मांडीय विस्फोट की खोज की थी। उन्‍होंने जिस गामा रे बर्स्ट या GRB का पता लगाया था और पृथ्‍वी से 1 अरब प्रकाश वर्ष दूर हुआ था।   

एरीज की डाट दूरबीन ने उस विस्‍फोट को खोजा था और स्‍टडी नेचर डॉट कॉम में प्रकाशित हुई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »