• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Question Mark in Space : अंतरिक्ष में दिखा सवालिया निशान, इस तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया! क्‍या हो सकता है यह? जानें

Question Mark in Space : अंतरिक्ष में दिखा सवालिया निशान, इस तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया! क्‍या हो सकता है यह? जानें

Question Mark in Space : इससे अनुमान मिलता है कि ब्रह्मांड में कुछ तो अलग है, लेकिन वह क्‍या है, वैज्ञानिक स्‍पष्‍ट रूप से नहीं समझ पाए हैं।

Question Mark in Space : अंतरिक्ष में दिखा सवालिया निशान, इस तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया! क्‍या हो सकता है यह? जानें

Photo Credit: @LowellObs

Nasa ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक तस्‍वीर को शेयर किया था। उसी तस्‍वीर में तारों और आकाशगंगाओं के बैकड्रॉप पर यह प्रश्‍न चिह्न नजर आया है।

ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब स्‍पेस टेेलिस्‍कोप ने ली तस्‍वीर
  • तस्‍वीर में दिखी प्रश्‍न चिह्न जैसी आकृति
  • वैज्ञानिक इस तस्‍वीर पर स्‍पष्‍ट नहीं हैं
विज्ञापन
अंतरिक्ष में तारे हैं, ग्रह हैं, एस्‍टरॉयड हैं, धूमकेतु हैं, उपग्रह हैं, सैटेलाइट्स हैं, गैसें हैं, और क्‍या हो सकता है? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (JWST) ने स्‍पेस में और कुछ देखा है। उसने जो तस्‍वीर ली है, उसमें एक प्रश्‍न चिह्न यानी question mark चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे अनुमान मिलता है कि ब्रह्मांड में कुछ तो अलग है, लेकिन वह क्‍या है, वैज्ञानिक स्‍पष्‍ट रूप से नहीं समझ पाए हैं। 

Nasa ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक तस्‍वीर को शेयर किया था। उसी तस्‍वीर में तारों और आकाशगंगाओं के बैकड्रॉप पर यह प्रश्‍न चिह्न नजर आया है। यह तस्‍वीर 26 जून को सामने आई थी। कहा जा रहा है कि question mark की तरह नजर आने वाली चीज हर्बिग-हारो 46-47 तारकीय समूह (Herbig-Haro 46-47 stellar cluster) में स्थित है, जोकि पृथ्‍वी से 1470 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस जगह पर कई तारों का निर्माण होता रहा है। 
 

हालांकि वैज्ञानिक प्रश्‍न चिह्न के रूप में दिखाई दे रहे ऑब्‍जेक्‍ट को नहीं समझ पाए हैं। वैज्ञानिक यह अनुमान लगाने के लिए प्रेरित हुए हैं कि प्रश्‍न चिह्न वाली आकृति आकाशगंगाओं (galaxies) का कोई ग्रुप हो सकता है। या फ‍िर यह कोई इकलौती आकाशगंगा हो सकती है, जिसका आकार प्रश्‍न चिह्न की तरह है। वहीं, रिसर्चर्स के एक ग्रुप को लगता है कि यह कोई सुदूर आकाशगंगा या इंटरगैलेक्टिक इंटरेक्‍शंस की वजह से बनी कोई चीज हो सकती है। 

रिसर्चर्स का यह भी कहना कि इस ऑब्‍जेक्‍ट का लाल रंग का होना यह दर्शाता है कि वह हमसे बहत दूर है। ऐसा पहली बार भी हो सकता है कि इंसानों ने इस तरह की चीज देखी हो। रिसर्चर्स को लगता है कि प्रश्‍न चिह्न को सटीकता के साथ समझने के लिए उन्‍हें जेम्‍स वेब टे‍ल‍िस्‍कोप से आने वाले और डेटा का इंतजार करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »