गजब! वैज्ञानिकों ने खोजा अबतक का सबसे ‘बूढ़ा’ और ‘पेटू’ Black Hole, जानें डिटेल

Oldest Black Hole : यह ब्‍लैक होल अपनी आकाशगंगा में मौजूद पदार्थों को 5 गुना ज्‍यादा तेजी से खा रहा है।

गजब! वैज्ञानिकों ने खोजा अबतक का सबसे ‘बूढ़ा’ और ‘पेटू’ Black Hole, जानें डिटेल

ब्‍लैक होल को बहुत पुरानी आकाशगंगा GN-z11 में देखा गया है, जो 13.4 अरब प्रकाश वर्ष दूर है।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने खोजा नया ब्‍लैक होल
  • अबतक का सबसे बूढ़ा ब्‍लैक होल है यह
  • 13 अरब प्रकाश वर्ष दूर है पृथ्‍वी से
विज्ञापन
Black Holes दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए उत्‍सुकता का सबसे बड़ा केंद्र हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने साल 2021 में जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (JWST) को लॉन्‍च किया था। 10 हजार करोड़ रुपये की यह ऑब्‍जर्वेट्री वैज्ञानिकों के लिए ब्‍लैक होल्‍स को एक्‍स्‍प्‍लोर करने का बड़ा जरिया बन गई है। अब खगोलविदों की एक टीम ने अबतक के सबसे दूर और पुराने ब्‍लैक होल का पता लगाया है। यह जानकारी जर्नल नेचर में पब्लिश हुई है। 
 

कहां मिला है Black Hole 

इस ब्‍लैक होल को बहुत पुरानी आकाशगंगा GN-z11 में देखा गया है, जो 13.4 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। यह ब्लैक होल सूर्य से लगभग 60 लाख गुना बड़ा है और ऐसा लगता है कि यह अपनी आसपास की आकाशगंगा में मौजूद पदार्थों को 5 गुना ज्‍यादा तेजी से खा रहा है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के फ‍िज‍िक्‍स डिपार्टमेंट के टीम लीडर रॉबर्टो मैओलिनो ने इस खोज को ब्लैक होल साइंस के लिए ‘एक बड़ी छलांग' बताया है। उन्‍होंने कहा कि ब्रह्मांड में इतने बड़े ब्‍लैक होल को देखना एक शुरुआत है। हमें यह सोचना होगा कि ब्‍लैक होल्‍स के बनने के और क्‍या कारण हो सकते हैं। 

एक सवाल यह भी उठता है कि‍ क्‍या विशालकाय ब्‍लैक होल अपने आसपास के मैटर यानी पदार्थ को ज्‍यादा तेजी से खाते हैं। वैज्ञानिक अभी इस सवाल का जवाब नहीं खोज पाए हैं। इस मामले में रिसर्च टीम को लगता है कि ब्‍लैक होल के तेजी से फीड करने की वजह उसकी आकाशगंगा है। क्‍योंकि ब्‍लैक होल बहुत तेजी से पदार्थों को कंज्‍यूम कर रहा है, इस वजह से आकाशगंगा के डेवलपमेंट में रुकावट आ सकती है। रिपोर्ट में ब्‍लैक होल को पेटू कहा गया है। 

यह खोज यह समझने में एक बड़ा कदम हो सकती है कि ब्रह्मांड के शुरुआती युगों में सुपरमैसिव ब्लैक होल सूर्य के लाखों अरब गुना द्रव्यमान तक कैसे पहुंचे। ब्‍लैक होल हमारे ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »