• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मिल गया पानी से भरा ग्रह! पृथ्‍वी से 70% बड़ी इस दुनिया के बारे में जानें सबकुछ

मिल गया पानी से भरा ग्रह! पृथ्‍वी से 70% बड़ी इस दुनिया के बारे में जानें सबकुछ

इस ग्रह का नाम TOI-1452 b कहा जाता है। यह पृथ्वी से करीब 70 फीसदी बड़ा हो सकता है और ‘गोल्डीलॉक्स जोन’ में स्थित है।

मिल गया पानी से भरा ग्रह! पृथ्‍वी से 70% बड़ी इस दुनिया के बारे में जानें सबकुछ

‘गोल्डीलॉक्स जोन’ में तापमान न तो बहुत गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा, जिस वजह से ग्रह की सतह पर लिक्विड वॉटर मौजूद होने की उम्‍मीद है।

ख़ास बातें
  • मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की टीम ने की खोज
  • ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट के ऑब्‍जर्वेशंस का किया इस्‍तेमाल
  • यह ग्रह एक 'वॉटर वर्ल्‍ड' हो सकता है
विज्ञापन
रिसर्चर्स की एक टीम ने हाल ही में पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह पूरी तरह से पानी से ढका हो सकता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, इस ग्रह का नाम TOI-1452 b कहा जाता है। यह पृथ्वी से करीब 70 फीसदी बड़ा हो सकता है और ‘गोल्डीलॉक्स जोन' में स्थित है। ‘गोल्डीलॉक्स जोन' में तापमान न तो बहुत गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा, जिस वजह से ग्रह की सतह पर लिक्विड वॉटर मौजूद होने की उम्‍मीद है। 

नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) के ऑब्‍जर्वेशंस का इस्‍तेमाल करते हुए मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की टीम ने ‘सुपर-अर्थ' की खोज का ऐलान किया। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि आगे की जांच दिलचस्प संभावना पर प्रकाश डाल सकती है यानी यह ग्रह एक 'वॉटर वर्ल्‍ड' हो सकता है।
 

यह ग्रह हमारी पृथ्वी से लगभग पांच गुना भारी है और इसका घनत्व ग्रह पर ‘बहुत गहरे महासागर' होने के संकेत देता है। हालांकि एक अनुमान है कि यह ग्रह हाइड्रोजन और हीलियम के वातावरण वाला एक चट्टानी ग्रह भी हो सकता है। TOI-1452 b ग्रह हर 11 दिनों में एक बार अपने लाल-बौने तारे की परिक्रमा करता है। यह एक बाइनरी स्टार सिस्टम की भी परिक्रमा करता है, जिसमें दो तारे एक दूसरे की परिक्रमा हमारे सूर्य से प्लूटो ग्रह से लगभग ढाई गुना की दूरी पर करते हैं।

इसके अलावा, द एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में पब्लिश एक स्‍टडी के अनुसार, मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्‍टूडेंट चार्ल्स कैडियक्स ने कहा कि TOI-1452 b आज तक पाए गए महासागर ग्रहों के सबसे अच्छे उम्मीदवारों में से एक है। कैडियक्स इस स्‍टडी के प्रमुख लेखक भी हैं। अनुमान है कि पानी इस ग्रह के द्रव्यमान का 30 फीसदी तक हो सकता है। 

बहरहाल, यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या TOI-1452 b पानी की मौजूदगी वाला ग्रह है, वैज्ञानिकों को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) का इस्‍तेमाल करने की जरूरत होगी। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ही इस ग्रह से जुड़ी सच्‍चाई सामने ला सकता है। यह ग्रह वैज्ञानिकों की खोज के लिए अबतक का सबसे बेस्‍ट कैंडिडेट बताया जा रहा है। यह पृथ्वी के काफी करीब भी है, जिस वजह से जेम्‍स वेब के जरिए इसे आसानी से देखा जा सकता है। यह ब्रह्मांड में ऐसी जगह पर स्थित है, जहां टेलीस्‍कोप पूरे साल नजरें गड़ाए रख सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »