Digit Report

Digit Report - ख़बरें

  • UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
    UPI यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए NPCI बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के तहत UPI ऐप्स और बैंकों के साथ मोबाइल नंबर मास्क करने और Username आधारित UPI ID को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है। नए नियम लागू होने के बाद दूसरे यूजर को मोबाइल नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे। QR कोड से पेमेंट के बाद भी मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। NPCI ने इन बदलावों को लागू करने के लिए 4 सितंबर की समयसीमा तय की है।
  • 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
    Nothing ने 12 देशों की मार्केट से एग्जिट करने की खबर को खारिज कर दिया है। Digit की ओर से एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी अपने वैश्विक विस्तार को सीमित कर रही है, कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है और आंतरिक वित्तीय दबाव का प्रबंधन कर रही है।
  • भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
    Truecaller की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा स्पैम कॉल झेलने वाला देश है। देश में स्पैम इंटेंसिटी 66% दर्ज की गई है, यानी हर तीन में से दो अनजान कॉल स्पैम हो सकती हैं। रिपोर्ट बताती है कि भारत में टेलीमार्केटिंग कॉल्स के साथ-साथ फ्रॉड कॉल्स भी तेजी से बढ़ रही हैं। हर दिन कई यूजर्स को 2–3 स्पैम कॉल्स मिलना आम हो गया है, जिससे अनजान नंबर पर भरोसा कम होता जा रहा है। यह ट्रेंड दिखाता है कि स्पैम अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि एक बड़ा कम्युनिकेशन इश्यू बन चुका है।
  • AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
    Meta की 2026 Adversarial Threat Report में बताया गया है कि ऑनलाइन स्कैम अब पहले से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं और इनमें AI का बड़ा रोल है। स्कैमर्स अब फेक प्रोफाइल, डीपफेक और नेचुरल बातचीत के जरिए लोगों को आसानी से झांसा दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ठगी अब एक पूरी इंडस्ट्री की तरह काम कर रही है, जिसमें अलग-अलग स्टेज पर प्लानिंग की जाती है। साउथईस्ट एशिया से ऑपरेट होने वाले बड़े स्कैम नेटवर्क्स भारत समेत कई देशों को टारगेट कर रहे हैं। इसके अलावा फेक रेंटल और फेक फ्यूनरल जैसे नए स्कैम भी सामने आए हैं।
  • UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
    साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK की एक रिपोर्ट में “Digital Lutera” नाम के नए Android टूलकिट का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यह टूलकिट Android सिस्टम में छिपकर काम करता है और UPI से जुड़े सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास करने की कोशिश कर सकता है। इसमें LSPosed फ्रेमवर्क का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बिना ऐप को बदले उसके व्यवहार को प्रभावित किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तकनीक के जरिए SIM बाइंडिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप, SMS डेटा इंटरसेप्ट और पहचान स्पूफिंग जैसी गतिविधियां संभव हो सकती हैं।
  • ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
    भारत सरकार और केंद्रीय बैंक से जुड़े अधिकारी Ant International के Alipay+ प्लेटफॉर्म को UPI से जोड़ने पर बातचीत कर रहे हैं। इस कदम का मकसद क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है, जिससे विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों को फायदा मिल सकता है। UPI पहले ही देश में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है और सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने की कोशिश में है। हालांकि, Alipay की चीन से जुड़ी पृष्ठभूमि को देखते हुए सुरक्षा और डेटा से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है।
  • Dhurandhar कब आएगी OTT पर? सामने आई नई डेट, अब तक 130 करोड़ का कलेक्शन!
    रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में लगभग 130 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। थिएटर रन के साथ ही दर्शक इसके OTT रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ने के मिशन पर निकले एक रहस्यमयी ट्रैवलर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम फिल्म में नजर आते हैं।
  • कहां चलें घूमने? भारत में 88% लोग इस ऐप को देखकर करते हैं प्लान
    भारतीय ट्रेवलर्स को लेकर ताजा रिपोर्ट Travel Rewired: Decoding The Indian Traveler में सामने आया है कि 88% लोग घूमने तब जाते हैं जब वे यूट्यूब पर कोई वीडियो या शॉर्ट्स देखकर उत्साहित होते हैं। इतना ही नहीं, 68% लोग ऐसे हैं जिनकी प्लानिंग भी यू-ट्यूब देखकर होती है। यानी कहां जाना है, कहां ठहरना है, कौन सी एक्टिविटी करनी है, कितना खर्चा होगा, ये सारी चीजें ट्रेवलर अब ऑनलाइन प्लान करके ही चलते हैं।
  • ऑनलाइन डिजिटल स्कैम के शिकार तो नहीं हुए आप? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत
    भारत सरकार इन स्कैम को रोकने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है, लेकिन स्कैमर्स नए-नए तरीकों से भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हैं। ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल कम्युनिकेशन में बढ़ोतरी के साथ साइबर क्राइम का शिकार होना आसान हो गया है। कहीं पर लोगों को पार्ट टाइम नौकरी तो कहीं पर लॉटरी का लालच और कहीं पर कोरियर आदि के जरिए फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है।
  • AI बना साइबर क्राइम का नया तरीका, भारत को 2024 में हुआ 23 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
    GIREM और Tekion की ज्वाइंट रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ एआई-पावर्ड साइबरक्राइम: थ्रेट एंड मिटिगेशन रिपोर्ट 2025 में बताया कि साइबर क्रिमिनल होटल चेन और रेस्टोरेंट को सटीक तरीके से तैयार किए गए फिशिंग ईमेल भेजने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में पिछले साल साइबर क्राइम की 1.91 मिलियन से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं और भारतीयों को 2.78 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
  • WhatsApp पर बंद होगी विदेशी स्पैम कॉल्स की घंटी, कंपनी ने दिया सरकार को आश्वासन
    पिछले कुछ दिनों में देश में वॉट्सऐप यूजर्स को इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स मिल रही हैं। बहुत से यूजर्स ने इसे लेकर ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायत की थी
  • WhatsApp ने भारत में बैन किए 45 लाख से ज्यादा एकाउंट्स
    पिछले वर्ष लागू किए गए कड़े IT रूल्स के तहत, 50 लाख यूजर्स से अधिक वाले बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है
  • RBI भारत में अगले साल लॉन्च करेगा Digital Currency!
    आरबीआई विभिन्न मुद्दों को देख रहा है जैसे- सीबीडीसी को होलसेल या रिटेल में से किस सेग्‍मेंट को टारगेट करना चाहिए। इसके वैलिडेशन के मैकेनिज्‍म और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन चैनल्‍स से जुड़े मामलों को भी देखा जा रहा है।
  • 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगी Xiaomi!
    एक वेबसाइट ने दावा किया है कि Samsung की तरह ही Xiaomi भी जल्द अपने आगामी फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दे सकती है।
  • WhatsApp प्रमुख समाचार मीडिया प्लेटफार्म बनकर उभराः रिपोर्ट
    मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप न्यूज मीडिया के क्षेत्र में एक प्रमुख बल के रूप में उभरा है, जाहिर तौर पर इसका नुकसान इसके मालिक फेसबुक को हो रहा है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »