WhatsApp प्रमुख समाचार मीडिया प्लेटफार्म बनकर उभराः रिपोर्ट

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप न्यूज मीडिया के क्षेत्र में एक प्रमुख बल के रूप में उभरा है, जाहिर तौर पर इसका नुकसान इसके मालिक फेसबुक को हो रहा है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

WhatsApp प्रमुख समाचार मीडिया प्लेटफार्म बनकर उभराः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप न्यूज मीडिया के क्षेत्र में एक प्रमुख बल बना
  • समाचार के लिए फेसबुक का प्रयोग अब गिरा है
  • एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई
विज्ञापन
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप न्यूज मीडिया के क्षेत्र में एक प्रमुख बल के रूप में उभरा है, जाहिर तौर पर इसका नुकसान इसके मालिक फेसबुक को हो रहा है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2017 के लेखकों का कहना है, "हम कुछ समय से व्हाट्सऐप की वृद्धि दर पर नजर रख रहे थे, लेकिन समाचार के लिए इसके प्रयोग में पिछले एक साल में देश आधारित विविधता के साथ 15 फीसदी की वृद्धि हुई है।"

इसमें कहा गया कि सर्वेक्षण में भाग लेनेवाले मलेशिया के 51 फीसदी लोग समाचार साझा करने या उसपर चर्चा करने के लिए फेसबुक का प्रयोग करते हैं, जबकि अमेरिका में यह अनुपात केवल 3 फीसदी है।

मलेशिया के अलावा ब्राजील (46 फीसदी) और स्पेन (32 फीसदी) सहित कई बाजारों में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल समाचार जानने और साझा करने के लिए किया जा रहा है और लोग इसके लिए फेसबुक का इस्तेमाल करना छोड़ रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि समाचार के लिए फेसबुक का प्रयोग उनके द्वारा सर्वेक्षण किए गए देशों में गिरा है।

रिपोर्ट के मुताबिक या तो यह बाजार संतृप्ति का संकेत है या फिर साल 2016 में हुए फेसबुक के एल्गोरिदम में बदलाव का नतीजा है जो पेशेवर समाचार सामग्री के ऊपर दोस्तों और परिवारजनों के संचार को अधिक तरजीह देता है।

यह शोध रॉयटर्स इंस्टीट्यूट फॉर स्टडी ऑफ जर्नलिज्म के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया था। उन्होंने यूरोप, अमेरिका और एशिया के 34 देशों के आंकड़ों का अध्ययन किया और करीब 70,000 लोग इसमें प्रतिभागी बने।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  2. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  3. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  4. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  5. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  6. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  7. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  8. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  9. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  10. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »