Compact

Compact - ख़बरें

  • आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
    Luminous ने भारत में अपना नया अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इनवर्टर Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) लेकर आया है जो कि लिथियम आयन बैटरी और लीड एसिड बैटरी के साथ कंपैटिबल है। Luminous PIXEL इनवर्टर की इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹9,000 है और इस इनवर्टर को Luminous की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
    Blackview ने अपना नया कॉम्पेक्ट साइज टैबलेट मार्केट में पेश कर दिया है। यह 8.68 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में 5000mAh की बैटरी लगी है। साउंड के लिए यह डुअल स्पीकर से लैस होकर आता है। 128GB स्टोरेज वाले टैबलेट में कंपनी ने Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है।
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया कैमरा! DJI Osmo Pocket 4 3-एक्सिस गिम्बल और 4K 240fps सपोर्ट के साथ लॉन्च
    DJI ने Osmo Pocket 4 कैमरा लॉन्च किया है, जो 1-इंच CMOS सेंसर और 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ActiveTrack 7.0, तीन-एक्सिस गिम्बल और 107GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा 14 स्टॉप्स डायनामिक रेंज और 10-बिट D-Log प्रोफाइल सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें जेस्चर कंट्रोल, Quick Shots और स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। बैटरी 240 मिनट रिकॉर्डिंग और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। यह डिवाइस जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
    OnePlus 15T को लेकर कंपनी के चीन प्रेसिडेंट ली जीए ने नई जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, फोन में 7,500mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.31 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB RAM मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और IP68/IP69 लेवल डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस भी मिल सकता है।
  • Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact पेश किया है, जिसमें कंपनी की नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर 0.3 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को 99.97% कैप्चर करने का दावा करता है और इसकी फिल्टर लाइफ पांच साल तक बताई गई है। कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और यह Black व Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्यूरीफायर में 24dB तक का लो नॉइज मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी वाला LCD डिस्प्ले और CADR 250m³/h की रेटिंग मिलती है। इसे MyDyson ऐप, Alexa और Google Assistant से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • दीवार को बनाओ 100-इंच का TV, Portronics ने लॉन्च किया Android TV वाला पोर्टेबल LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
    Portronics ने अपना नया स्मार्ट LED प्रोजेक्टर Beem 550 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल है और कंपनी का कहना है कि इसे केवल घर पर ही नहीं, बल्कि घर से बाहर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें नेटिव 1080p HD रिजॉल्यूशन और 6000 lumens ब्राइटनेस दी गई है। Portronics Beem 550 Smart LED Projector का प्राइस 9,999 रुपये है।
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 20,000mAh पावर बैंक, बिल्ट-इन केबल और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने भारत में अपना नया पोर्टेबल पावर बैंक लॉन्च कर दिया है, जो उन यूजर्स के लिए है जो ट्रैवल या रोजमर्रा में फास्ट और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। नए Xiaomi Compact Power Bank 20,000 में 20,000mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। नए पावर बैंक की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और इसे Amazon, Flipkart, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 10 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
  • फोन हो या लैपटॉप सब चार्ज करेंगे ये 20000mAh पावरबैंक, 1 हजार से भी कम कीमत पर मिल रहे
    अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 20000mAh पावर बैंक पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। URBN 20000mAh 22.5 W Power Bank फ्लिपकार्ट पर 999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Ambrane 20000mAh 10.5 W Compact Pocket Size Power Bank फ्लिपकार्ट पर 999 रुपये में लिस्ट किया गया है। pTron Dynamo Surge 20000mAh 22.5W Fast Charging Power Bank ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 999 रुपये में लिस्टेड किया गया है।
  • रेट्रो लुक और डिजिटल फीचर्स के साथ Fujifilm X half कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा हुआ पेश
    Fujifilm ने Fujifilm X Half डिजिटल कैमरा पेश हो गया है। Fujifilm X Half Compact Digital Camera की कीमत $849.99 (लगभग 72,823 रुपये) होगी। यह हाफ कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा तीन कलर्स जैसे कि सिल्वर, चारकोल सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध होगा। Fujifilm X Half Compact Digital Camera में 17.74 मेगापिक्सल का 1" वर्टिकल 3:4 CMOS सेंसर दिया गया है। कैमरा में 3:4 आस्पेक्ट रेशियो वाली रियर एलसीडी स्क्रीन दी गई है।
  • OnePlus का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन हो सकता है भारत में पेश, ऐसे हुआ खुलासा
    OnePlus 13T चीनी बाजार में दस्तक देने वाला है, लेकिन हाल ही में एक सर्वे से खुलासा हुआ है कि यह फोन भारत में भी पेश होने के लिए तैयारी कर रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च सर्वे से पता चला है कि OnePlus भारत में बढ़ती कंज्यूमर डिमांड को देखते हुए एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने पर विचार कर सकता है। OnePlus 13T में फ्लैट डिजाइन के साथ 6.32 इंच की 1.5K LTPO डिस्प्ले है।
  • DJI Flip कॉम्पैक्ट ड्रोन लॉन्च, LiDAR सेंसर के साथ 4K 100fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट
    DJI ने एक नया DJI Flip लॉन्च कर दिया है। DJI Flip की शुरुआती कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 37,924 रुपये) है। हालांकि RC 2 स्क्रीन कंट्रोलर और फ्लाई मोर किट बडल्स के साथ कीमत बढ़ जाती है। डीजेआई फ्लिप में एक LiDAR सिस्टम भी है जो दिक्कत का पता लगाने के लिए Air 3S जैसे फीचर है। Neo की तरह यह 6 शूटिंग मोड प्रदान करता है।
  • Vivo कर रहा नए स्मार्टफोन पर काम, MediaTek Dimensity 9 से होगा लैस!
    Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। वीबो पर टिपस्टर DigitalChatStation ने मार्केटिंग नाम या ब्रांड का साफ तौर पर खुलासा किए बिना एक आगामी मिड-रेंज फोन के स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। जबकि इसे वीवो ब्रांड माना जा रहा है। टिपस्टर के अनुसार, कथित Vivo स्मार्टफोन में 6.31 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले साइज के साथ पेश किया जाएगा, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन होगा।
  • OnePlus भी ला रही 6 इंच डिस्प्ले वाला कॉम्‍पैक्‍ट स्मार्टफोन! Samsung, Apple, Google को देगा टक्कर!
    मंगलवार को चीन के पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि OnePlus Ace सीरीज का एक कॉन्पैक्ट (मिनी) फ्लैगशिप अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा और आज, 20 नवंबर को अपने लेटेस्ट पोस्ट में टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग OnePlus कॉम्पैक्ट फोन में 6.31-इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। फोन के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है।

Compact - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »