रेट्रो लुक और डिजिटल फीचर्स के साथ Fujifilm X half कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा हुआ पेश

Fujifilm ने नया Fujifilm X Half कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा पेश कर दिया है।

रेट्रो लुक और डिजिटल फीचर्स के साथ Fujifilm X half कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा हुआ पेश

Photo Credit: Fujifilm

Fujifilm X Half कैमरा में 17.74 मेगापिक्सल सेंसर है।

ख़ास बातें
  • Fujifilm X Half Compact Digital Camera की कीमत $849.99 होगी।
  • Fujifilm X Half Compact Digital Camera में 17.74 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • Fujifilm X Half Compact Digital Camera में फिल्म और कैमरा 2 इन 1 मोड है।
विज्ञापन
Fujifilm ने नया Fujifilm X Half कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा पेश कर दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट और लाइटवेट वाला कैमरा है जो कि डिजिटल होने के साथ-साथ पुराने लुक को साथ लाता है। इस कैमरा का वजन कुल 240 ग्राम है, जिसके चलते इसे आसानी से कहीं भी कैरी करके ले जाया जा सकता है। यह कैमरा हाफ-फ्रेम फिल्म कैमरों से प्रेरित है और एडवांस फीचर्स को अपनी हाफ-फ्रेम विरासत के साथ प्रदान करता है। यह कंटेंट क्रिएशन के लिए एक नया तरीका प्रदान करता है। यहां हम आपको Fujifilm X Half डिजिटल कैमरा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Fujifilm X Half Compact Digital Camera Price


कीमत की बात की जाए तो Fujifilm X Half Compact Digital Camera की कीमत $849.99 (लगभग 72,823 रुपये) होगी। यह कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरा तीन कलर्स जैसे कि सिल्वर, चारकोल सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध होगा। कंपनी इस कैमरा को जून 2025 के आखिर में रिलीज कर सकती है।


Fujifilm X Half Compact Digital Camera Specifications


Fujifilm X Half Compact Digital Camera में 17.74 मेगापिक्सल का 1" वर्टिकल 3:4 CMOS सेंसर दिया गया है। FUJINON 10.8mm f/2.8 अपर्चर लेंस (32mm इक्विव) हैं। कैमरा में 3:4 आस्पेक्ट रेशियो वाली रियर एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें वर्टिकल ऑप्टिकल व्यूफाइंडर दिया गया है जो कि वर्टिकल कैप्चरिंग के लिए बेहतर है। स्टिल इमेज और वीडियो दोनों वर्टकिल कंपोजिशन में रिकॉर्ड की जा सकती हैं।  वीडियो कैपेसिटी का बात करें तो यह 50mbps पर फुल एचडी (3:2) (10801440)/24p वीडियो रिकॉर्ड करता है। वहीं 50mbps पर 2 इन 1 फुल एचडी (3:2),(2160*1440)/24p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है।

फिल्म कैमरा मोड और 2 इन 1 मोड है। यह 13 फिल्म सिमुलेश मोड और 26 फिल्टर का सपोर्ट करता है। फ्रेम एडवांस लीवल और एक्सपोजर कॉम्प डायल का सपोर्ट करता है। कैमरा 1080 x 1440 वर्टिकल वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। इसमें इमेज डेवलपमेंट X Half ऐप सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी और कॉल्ड शू शामिल है। स्टोरेज के लिए एसडी कार्ड (-2GB), एडीएचसी कार्ड (-32GB), एडीएक्ससी कार्ड (-2TB) या UHS-I है। डाइमेंशन की बात करें तो कैमरा की चौड़ाई 105.8 मिमी, 64.3 मिमी, 30.0 मिमी और वजन 240 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »