• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AR फीचर्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला कॉम्पैक्ट फोटो प्रिंटर, जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया AR फीचर्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला कॉम्पैक्ट फोटो प्रिंटर, जानें कीमत

Xiaomi फोटो प्रिंटर Wi-Fi भी मिलता है, जिसके जरिए कई डिवाइस को प्रिटिंग के लिए एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया AR फीचर्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला कॉम्पैक्ट फोटो प्रिंटर, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Pocket Photo Printer 1S की कीमत 399 युआन (लगभग 4,600 रुपये) है

ख़ास बातें
  • इसमें यूज होने वाले पेपर के पैक की कीमत 99 युआन (लगभग 1,150 रुपये) है
  • इसके स्पेशल पेपर की प्रति शीट की लागत लगभग 2 युआन (करीब 23 रुपये) पड़ेगी
  • Xiaomi फोटो प्रिंटर Wi-Fi सपोर्ट भी मिलता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपनी घरेलू मार्केट में एक नया कॉम्पैक्ट प्रिंटर लॉन्च किया है। यह इतना कॉम्पैक्ट फोटो प्रिंटर है कि इसे पॉकेट में भी रखा जा सकता है। Mijia Pocket Photo Printer 1S नाम से लॉन्च नया प्रिंटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे यूजर्स कई तरह के डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें Mi Home ऐप के जरिए फोटो कस्टमाइजेशन, बिल्ट-इन बॉर्डर स्टाइल, कस्टम अवतार और सिग्नेचर वॉटरमार्क के लिए आठ फिल्टर मिलते हैं। Pocket Photo Printer 1S में AR कैपेबिलिटी शामिल हैं, जो 15 सेकंड तक के वीडियो या 60 सेकंड तक के ऑडियो क्लिप को फोटो के साथ जोड़ने के लिए "AR Video Photo" फंक्शन इनेबल करता है। इसमें ZINK जीरो-इंक प्रिंटिंग तकनीक शामिल है। प्रिंटर एम्बेडेड कलर क्रिस्टल वाले स्पेशल फोटो पेपर का उपयोग करता है।

Mijia Pocket Photo Printer 1S (चीनी भाषा से अनुवादित) को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 399 युआन (लगभग 4,600 रुपये) रखी गई है। नया प्रोडक्ट कई कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ चाइनीज ई-कॉमर्स रिटेलर्स की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और सेल 19 जुलाई से शुरू होगी। इसमें इस्तेमाल होने वाले ZINK पेपर का 50-शीट पैक 99 युआन (लगभग 1,150 रुपये) में बेचा जाएगा, जिसका मतलब है कि प्रति शीट की लागत लगभग 2 युआन (करीब 23 रुपये) पड़ेगी।

Xiaomi Mijia प्रोडक्ट AR क्षमताओं से लैस आता है। पोर्टेबल फोटो प्रिंटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलता है, जिसके जरिए इसे स्मार्टफोन या अन्य ब्लूटूथ इबेल्ड कंपेटिबल डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। इसे Mi Home ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है और ऐप के जरिए यूजर्स को कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलते हैं। इसमें यूजर्स विभिन्न बॉर्डर स्टाइल में से चुन सकते हैं, कस्टम अवतार जोड़ सकते हैं और सिग्नेचर वॉटरमार्क शामिल कर सकते हैं। 

इसमें प्रिंटिंग से पहले फोटो ब्यूटिफिकेशन को बढ़ाने के लिए आठ फिल्टर शामिल हैं। Xiaomi फोटो प्रिंटर Wi-Fi भी मिलता है, जिसके जरिए कई डिवाइस को प्रिटिंग के लिए एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Mijia Pocket Photo Printer 1S में AR को "AR Video Photo" फीचर के साथ शामिल किया गया है, जो यूजर्स को Mi Home ऐप के जरिए वीडियो या ऑडियो क्लिप को अपनी तस्वीरों से लिंक करने में सक्षम बनाता है। ऐप में फोटो को स्कैन करने से यह संबंधित वीडियो (15 सेकंड तक) या ऑडियो क्लिप (60 सेकंड तक) को दिखाना शुरू कर देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »