MG Motor ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, देगी Tata को टक्कर, जानें सबकुछ

MG मोटर ईवी बिक्री को देखते हुए एक और ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

MG Motor ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, देगी Tata को टक्कर, जानें सबकुछ

Photo Credit: MG Motor

MG Comet की रेंज 230 किमी है।

ख़ास बातें
  • MG मोटर एक नई ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • MG मोटर की नई इंटेलीजेंट CUV सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए नजर आई है।
  • MG की आगामी ईवी में ZS EV की तरह ही 50.3 kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
MG Motor ने करीब 4 साल पहले भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV लॉन्च की थी। बीते साल ब्रांड ने एक कॉम्पैक्ट ईवी MG Comet के साथ ईवी लाइनअप में विस्तार किया था, जिसे एक यूनिक और फीचर्स लैस ईवी कहा जाता है। इन दोनों ईवी की बदौलत कंपनी अपनी ईवी लाइन की बिक्री करती है जो कि कुल बिक्री में अच्छा खासी हिस्सेदारी रखती हैं। ईवी बिक्री को देखते हुए MG मोटर एक और ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। MG की आगामी ईवी के बारे में जानते हैं।

Toi के अनुसार, आगामी इलेक्ट्रिक कार एक CUV होगी और यह मॉडल भारत में फेस्टिव सीजन के करीब आने की उम्मीद है। इस ईवी को Comet और ZS EV के बीच रखा जाएगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से कम होगी। आगामी कार Tata Curvv EV को टक्कर दे सकती है। 

आपको बता दें कि एक CUV या क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल सामान्य एसयूवी के बॉडी-ऑन-फ्रेम बिल्ड से अलग यूनिबॉडी बिल्ड वाला एक यूटिलिटी व्हीकल है। हालांकि, आगामी मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं। इसमें ZS EV की तरह ही 50.3 kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें समान फ्रंट एक्सल-माउंटेड मोटर मिलने की संभावना है जो 176HP और 280NM का टॉर्क जनरेट करेगी। हालांकि, आगामी कार वजन में कम होने के चलते समान बैटरी पैक के साथ ZS की 461 किमी की रेंज से बेहतर रेंज प्रदान कर सकती है।

कंपनी इसे इंटेलिजेंट सीयूवी कह रही है। सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए इस ईवी की फुटेज भी सामने आई है, लेकिन यह काफी हद तक कवर है। विंडो और विंडशील्ड को छोड़कर बाकी सब कुछ कवर है। लंबी बॉडी, कूप जैसी रूफ और बड़े व्हील से लुक आकर्षक लग रहा है। MG ने हाल ही में अपनी ईवी बिक्री में काफी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी द्वारा बेची गई कुल कारों में ईवी सेगमेंट की करीब 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने ​​ZS EV की बीते तीन महीनों में 500 यूनिट्स बेची हैं। 2024 में पहली तिमाही से दूसरी तिमाही तक इसकी बिक्री में 95 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। कुल मिलाकर EV की बिक्री पहली तिमाही से दूसरी तिमाही तक 39 प्रतिशत बढ़ी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »