Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, जिसे Syros EV नाम दिए जाने की चर्चा है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारी कैमोफ्लाज में ढकी थी, लेकिन इसके बॉक्सी डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्च और टॉल ग्लासहाउस की झलक साफ नजर आई। सामने वर्टिकल हेडलैम्प्स, पीछे वर्टिकल टेल लैंप क्लस्टर्स और फ्लैट रूफलाइन इसका प्रैक्टिकल डिजाइन दिखाते हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया है। उम्मीद है कि टॉप वेरिएंट में यह 300-400 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
अमेरिका में चाइनीज EV पर इम्पोर्ट टैरिफ में बढ़ोतरी की वजह से भारत इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट बन सकता है। Stellantis के पास देश में अपने पैसेंजर व्हीकल ब्रांड्स Jeep और Citroen के जरिए तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं
नए 7.4 kW AC फास्ट चार्जिंग विकल्प से Comet EV को 3.5 घंटे से कुछ कम में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, जबकि इसे 3.3 kW AC चार्जर से चार्जिंग में लगभग सात घंटे लगते हैं
e-C3 EV यूरोप की पहली अफॉर्डेबल ईलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश की गई है जिसमें कंपनी का स्मार्ट कार आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देखने को मिलेगी।
Citroen eC3 में 29.2kWh बैटरी पैक वर्जन से हो सकता है जो कि 57PS की पावर और 143Nm का टार्क जनरेट करती है। eC3 सिर्फ 6.8 सेकेंड्स में 0-60kmph की दूरी तय कर सकती है।
अगले साल जनवरी में, देश में Auto Expo आयोजित होना है और इस दौरान कई बड़े और छोटे ब्रांड्स अपनी अपकमिंग कारों को दिखाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि Citroen भी इस इवेंट में अपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को दिखाएगी।
Jeep, Citroen, Peugeot, Fiat, Maserati, Dodge, RAM, Abarth, Alfa Romeo सहित कुछ अन्य ब्रांड्स Stellantis ग्रुप के अंदर आते हैं। यही कारण है कि Jeep अपनी इलेक्ट्रिक कार को eCMP प्लेटफॉर्म पर बना रही है।