सिंगल चार्ज में 76 किमी चलने वाली Fiat Topolini पेश, जानें क्या है खास बात

Fiat Topolini में 5.5kWh की ईवी बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 76 किमी की दूरी तय कर सकती है।

सिंगल चार्ज में 76 किमी चलने वाली Fiat Topolini पेश, जानें क्या है खास बात

Photo Credit: Citroen

Citroen Ami की टॉप स्पीड 45 KM है।

ख़ास बातें
  • Fiat Topolini एक बार चार्ज होकर 76 किमी की दूरी तय कर सकती है।
  • फिएट टोपोलिनी की अधिकतम स्पीड 45 किमी स्पीड प्रति घंटे की है।
  • Topolino में वही ड्राइवट्रेन दी गई है जो Citroen Ami में है।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल कंपनी Fiat ने बाजार में Topolino EV को पेश कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Citroen Ami जैसी लगती है, जिसका लिमिटेड रग्ड वर्जन हाल ही में पेश किया गया था। TopolinoEV मौजूदा Fiat 500 सीरीज से छोटा मॉडल है। इसमें ब्राउन कलर के कपड़े से तैयार रिट्रेक्टेबल रूफ, रिडिजाइन फ्रंट एंड और क्रीम लैदर सीट्स दी गई हैं। यहां हम आपको Fiat Topolini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Fiat Topolino की कीमत


फिलहाल Topolino की कीमत को लेकर Fiat ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन Citroen Ami यूरोप के कुछ हिस्सों में €25 (लगभग 2,208 रुपये) मासिक भुगतान और €3,850 (लगभग 3,40,097 रुपये) के डाउन पेमेंट पर लीज पर उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि Fiat Topolino की कीमत Citroen Ami जैसी हो सकती है।


Fiat Topolino की खासियतें


Topolino में वही ड्राइवट्रेन है जो Citroen Ami में दी गई है। यह ज्यादा अलग नहीं है क्योंकि Fiat और Citroen दोनों ही Stellaantis ब्रांड के अंतर्गत आते हैं। Fiat Topolino में किनारे खुले हैं। इस  इलेक्ट्रिक कार में 5.5kWh की ईवी बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 76 किमी की दूरी तय कर सकती है। टोपोलिनो की अधिकतम स्पीड 45 किमी स्पीड प्रति घंटे की है। Fiat Topolino के इंटीरियर की जानकारी नहीं दी गई है। यह काफी हद तक Ami के इंटीरियर जैसा हो सकता है जिसमें एक चार्जिंग पोर्ट और एक फोन होल्डर मौजूद है। Topolino एक प्रकार से क्वाड्रिसाइकिल है और इसे शहर में चलाने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

फिएट के अनुसार, Topolino का डिजाइन युवाओं को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है। Fiat का कहना है कि नई ईवी ग्राहकों के लिए शहर में इस्तेमाल के लिए बेस्ट और मजबूत ऑप्शन के साथ आती है। स्टेलेंटिस ने 2030 तक बीईवी की 100 प्रतिशत पैसेंजर कारों के लिए बिक्री टारगेट रखा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »