Jeep ने दिखाई अपने पहले EV की इमेज, अगले साल होगी लॉन्च

Jeep इलेक्ट्रिक कार को सभी एंगल से दिखाया गया है, जिसकी डिज़ाइन शैली काफी हद तक कंपनी के ICE मॉडल Jeep Compass से मेल खाती है।

Jeep ने दिखाई अपने पहले EV की इमेज, अगले साल होगी लॉन्च

Jeep इलेक्ट्रिक SUV कार का डिज़ाइन कुछ हद तक Jeep Compass कार के समान लगता है

ख़ास बातें
  • इसकी डिज़ाइन शैली काफी हद तक कंपनी की Jeep Compass से मेल खाती है
  • Jeep, Citroen, Fiat, Maserati, Dodge ब्रांड्स Stellantis ग्रुप के हैं
  • eCMP प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी Jeep की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV कार
विज्ञापन
जीप (Jeep) ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी कार (electric SUV car) का कॉन्सेप्ट मॉडल की तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि कार अगले साल, यानी 2023 में लॉन्च होगी। अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (upcoming electric cars 2022) Jeep Renegade से छोटी है। फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, और न ही इसकी कीमत की ओर कोई इशारा दिया है।

Jeep ने ट्विटर पर अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर शेयर की। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। फिलहाल कंपनी ने इसके नाम की पुष्टि नहीं की है, और जैसा कि हमने बताया, इसके स्पेसिफिकेशन्स के ऊपर से भी पर्दा नहीं उठाया गया है। इतना स्पष्ट कर दिया गया है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार 2023 में लॉन्च होगी। हालांकि सटीक तारीख अभी भी पर्दे के पीछे है।
 

Jeep इलेक्ट्रिक कार को सभी एंगल से दिखाया गया है, जिसकी डिज़ाइन शैली काफी हद तक कंपनी के ICE मॉडल Jeep Compass से मेल खाती है। पीले रंग और बड़े एलॉय व्हील्स के साथ यह काफी मस्कुलर लग रही है। इसमें जीप की ट्रेडमार्क फ्रंट ग्रिल देखने को मिलती है, जिसमें एक नीले रंग का 'e' लोगो दिखाई देता है, जो इसके ज़ीरो एमिशन कार होने का प्रतीक होगा।
 
1ucfro8c
जीप पहले से खुलासा कर चुकी है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार eCMP प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि eCMP प्लेटफॉर्म को जीप की सिस्टर कंपनी Citroen और Peugeot भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल करती हैं।

Jeep, Citroen, Peugeot, Fiat, Maserati, Dodge, RAM, Abarth, Alfa Romeo सहित कुछ अन्य ब्रांड्स Stellantis ग्रुप के अंदर आते हैं। यही कारण है कि Jeep अपनी इलेक्ट्रिक कार को eCMP प्लेटफॉर्म पर बना रही है।

जहां एक ओर कंपनी ने Jeep इलेक्ट्रिक कार के ग्लोबल लॉन्च के साल की घोषणा कर दी है, वहीं, इसके भारत आने को लेकर अभी भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उभरती भारतीय मार्केट और यहां एक के बाद एक दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माताओं द्वारा उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च किए जाने के चलते काफी संभावना बन जाती है कि Jeep अपनी इस ऑल-इलेक्ट्रिक कार को भारत लाए। अब, जब कंपनी ने इस कार का पहला टीज़र पेश कर दिया है, तो हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले महीनों में कंपनी इस कार को लेकर और भी जानकारियां शेयर करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »