• होम
  • electric vehicle
  • फ़ीचर
  • MG Comet EV vs Tata Tiago EV: भारत की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों के बीच अंतर

MG Comet EV vs Tata Tiago EV: भारत की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों के बीच अंतर

Tiago EV के विपरीत MG Comet EV छोटी है और 2-डोर डिजाइन के साथ आती है। हालांकि, यह सबसे ऊंची है।

MG Comet EV vs Tata Tiago EV: भारत की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों के बीच अंतर

MG Comet EV 2-डोर डिजाइन के साथ आती है

ख़ास बातें
  • Comet में 17.3 kWh और Tiago में दो अलग-अलग क्षमता के बैटरी पैक शामिल है
  • MG Comet EV में Tata Tiago EV के विपरीत फास्ट चार्जिंग क्षमता नहीं है
  • Tiago EV के विपरीत MG Comet EV छोटी है और 2-डोर डिजाइन के साथ आती है
विज्ञापन
MG ने हाल ही में Comet EV को लॉन्च किया, जो देश की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार में से एक है। इसकी देश में सीधी टक्कर अन्य दो किफायती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV से होगी। दोनों ही इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट हैं, जिनमें से आपको टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक कार में थोड़ा ज्यादा स्पेस मिलेगा। पावर और रेंज के मामले में भी दोनों ही EVs एक दूसरे से काफी अलग हैं। MG Comet EV के लॉन्च के साथ ही इलेक्ट्रिक कार खरीदने के इच्छुक लोगों के मन में यह सवाल आने शुरू हो गए होंगे कि नई किफायती EV प्रतियोगिता से कितनी अलग है। ऐसे में हम आपको यहां MG Comet EV और Tata Tiago EV के बीच का अंतर समझा रहे हैं।
 

बैटरी, रेंज और चार्जिंग का समय

शुरुआत नई MG Comet EV से करें, तो इसमें छोटा बैटरी पैक मिलता है, जिसकी क्षमता 17.3 kWh है। कंपनी दावा करती है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक कार को 230 किमी तक चलाया जा सकता है। वहीं, Tata Tiago EV दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिनमें MIDC सर्टिफाइड रेंज 250 से 315 किलोमीटर तक मिलती है।

चार्जिंग की बात करें, तो MG Comet EV में 3.3 किलोवाट का चार्जर मिलता है, जो कार को 7 घंटे में फुल चार्ज करने का दावा करता है। वहीं, टाटा का दावा है कि Tiago EV के दोनों बैटरी पैक ऑप्शन को 10-100% चार्ज होने में करीब 6.9 से 8.7 घंटे का समय लगता है। हालांकि, MG Comet EV में Tata Tiago EV के विपरीत फास्ट चार्जिंग क्षमता नहीं है।
 

पावर

कॉमेट ईवी में रियर माउंटेड सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 42 PS की मैक्सिमम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसके विपरीत, Tata Tiago EV में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। टिआगो 75 PS की मैक्सिमम पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देती है। कंपनी के दावों के अनुसार, Tiago EV का लॉन्ग रेंज वर्जन 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। MG ने Comet EV के इस आंकड़े का खुलासा नहीं किया है।
 

आयाम

Tiago EV के विपरीत MG Comet EV छोटी है और 2-डोर डिजाइन के साथ आती है। हालांकि, यह सबसे ऊंची है। वहीं, Tata Tiago EV लंबी और चौड़ी है और इसमें ज्यादा व्हीलबेस भी मिलता है। Comet EV में छोटा बूट मिलता है, जिसकी क्षमता का खुलासा होना बाकी है। Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
 

कीमत

MG Comet EV फिलहाल इंट्रोडक्टरी प्राइस के रूप में 7.98 लाख रुपये से लेकर 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बेची जा रही है। ऑफर केवल शुरुआथी 5,000 ग्राहकों के लिए वैध है। वहीं, Tata Tiago EV की कीमत वर्तमान में 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »