• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Citroen My Ami Buggy EV Launched: सिंगल चार्ज में 78km चलने वाली कॉम्पेक्ट बग्गी EV लॉन्च, जानें कीमत

Citroen My Ami Buggy EV Launched: सिंगल चार्ज में 78km चलने वाली कॉम्पेक्ट बग्गी EV लॉन्च, जानें कीमत

यह नया इलेक्ट्रिक व्हीकल Ami इलेक्ट्रिक कार के आधार पर ही बनाया गया है। इसे कोई भी आसानी से ड्राइव कर सकता है क्योंकि इसका डिजाइन बहुत कॉम्पेक्ट है।

Citroen My Ami Buggy EV Launched: सिंगल चार्ज में 78km चलने वाली कॉम्पेक्ट बग्गी EV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Citroen

रग्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश की गई ये बग्गी खाकी और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन में आती है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी की ओर से पेश किया गया लिमिटिड एडिशन व्हीकल है
  • माय एमी बग्गी में 8 हॉर्सपावर की मोटर लगी है
  • इसमें 5.4kWh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
फ्रांस आधारित ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen की से एक नई इलेक्ट्रिक कार पेश की गई है, जो असल में एक बग्गी इलेक्ट्रिक कार है। इसे My Ami Buggy के नाम से लॉन्च किया गया है जो बेहद कॉम्पेक्ट डिजाइन और मजबूत बिल्ड के साथ आती है। कंपनी ने इसे My Ami इलेक्ट्रिक कार से प्रेरणा लेकर ही बनाया है। यह एक रग्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसमें 8 हॉर्सपावर की मोटर लगी है और 5.4kWh की बैटरी मिलती है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Citroen My Ami Buggy Price

My Ami Buggy की कीमत 13029 डॉलर (लगभग 10.78 लाख रुपये) से शुरू होती है। यह कंपनी की ओर से पेश किया गया लिमिटिड एडिशन व्हीकल है जिसके सिर्फ 1000 यूनिट्स मैन्युफैक्चर करने की बात कही गई है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को 10 से ज्यादा देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा। जून में यह यूरोप के कुछ चुनिंदा देशों जैसे स्पेन, फ्रांस, इटली आदि में लॉन्च की जाएगी। कहा गया है कि यह मोरक्को और तुर्किए में लॉन्च होगी लेकिन अमेरिका में उपलब्ध नहीं होगी। 
 

Citroen My Ami Buggy power, range, features

जैसा कि पहले बताया गया है, यह नया इलेक्ट्रिक व्हीकल Ami इलेक्ट्रिक कार के आधार पर ही बनाया गया है। इसे कोई भी आसानी से ड्राइव कर सकता है क्योंकि इसका डिजाइन बहुत कॉम्पेक्ट है। रग्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश की गई ये बग्गी खाकी और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन में आती है जो इसे रग्ड लुक देता है। माय एमी बग्गी में 8 हॉर्सपावर की मोटर लगी है। इसमें 5.4kWh की बैटरी दी गई है जो इसे 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ा सकती है। रेंज की बात करें तो इस EV को एक बार चार्ज करने पर 74 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है। 

खास बात ये भी है कि इसमें कोई खिड़की या दरवाजा नहीं दिया गया है। इसमें प्लास्टिक कवर लगा है और वाटरप्रूफ फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे ओपन एयर कॉन्सेप्ट पर बनाया है, जिसमें बैठने के बाद खुलेपन का अहसास मिलता है। My Ami Buggy का कॉन्सेप्ट कंपनी ने 2021 में पेश किया था। इसे लोगों का बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। उसके बाद कंपनी ने इसके लिमिटिड यूनिट्स तैयार किए। और आश्चर्यजनक रूप से इसकी 150 यूनिट केवल 20 मिनट में ही बिक गईं थीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »