China 3c

China 3c - ख़बरें

  • Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) की वेबसाइट पर Vivo X500 Pro Max की मॉडल नंबर - V2602DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी है। इसमें 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
    Xiaomi जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लेकर आने वाली है जिसके डिटेल्स एक सर्टिफिकेशन में सामने आए हैं। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग से लैस बताया गया है। फोन के नाम का पता अभी तक नहीं लग पाया है, लेकिन कयास है कि यह कंपनी का नया फोल्डेबेल हो सकता है।
  • Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
    Vivo X300e में 6.59 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X300e की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX8 सीरीज का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है।
  • Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 मिल सकता है। Redmi Note 17 Pro की एक हाइलाइट इसकी दमदार बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
    Redmi K90 Ultra में 6.59 इंच 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। Redmi K90 Ultra में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
  • Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 
    चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2604FRK1EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Redmi K90 Ultra में गेमिंग क लिए कुछ अलग फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है
  • Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
    इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को चाइनीज वेरिएंट की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (CCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PME110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X9s Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।
  • Xiaomi 17 Ultra में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ हो सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में पेश की गई Xiaomi 17 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है।
  • Xiaomi 17 Ultra में मिल सकती है 100W वायर्ड चार्जिंग, सैटेलाइट कनेक्टिविटी
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultraमें क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। इनमें से एक कैमरा नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है।
  • Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की जंबो बैटरी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट की चीन में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस सीरीज के Redmi Turbo 5 Pro के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
  • Redmi 15C 5G में मिल सकता है 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले, 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसे Poco C85 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है।
  • Realme GT Neo 7 आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर
    Realme एक नए GT Neo सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में RMX5060 मॉडल नंबर के साथ एक आगामी Realme स्मार्टफोन चीन के MIIT ऑथोरिटी पर नजर आया था। इसी स्मार्टफोन को देश के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से सर्टिफिकेशन मिला है। Realme GT Neo 7 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि सामान्य स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है।
  • iQOO Z9 Turbo का नया वेरिएंट आया 3C पर नजर, 6400mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक
    iQOO कथित तौर पर नए iQOO Z9 Turbo पर काम कर रहा है। मॉडल नंबर V2352GA के साथ एक आगामी Vivo स्मार्टफोन चीन के 3C ऑथोरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। मौजूदा Z9 Turbo का मॉडल नंबर V2352A है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि V2352GA Z9 Turbo पर बेस्ड हो सकता है। नए स्मार्टफोन को 80W चार्जर के साथ देखा गया है।
  • Honor का Magic V Flip बड़े कवर डिस्प्ले के साथ अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    Honor ने चीन में अपनी वेबसाइट पर इसके लिए रिजर्वेशन शुरू कर दी हैं। यह तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में होगा
  • OnePlus Ace 3 Pro दिखा चीनी सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर! 50MP कैमरा के साथ लॉन्चिंग जल्‍द
    OnePlus Ace 3 Pro : लॉन्‍च से पहले कथित OnePlus Ace 3 Pro फोन को चीन के 3C सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म के डेटाबेस में देखा गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »