Realme GT Neo 7 आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर

Realme ब्रांड एक नए GT Neo सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

Realme GT Neo 7 आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 6 में 5500mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 7 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme GT Neo 7 में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ वाली डिस्प्ल मिलेगी।
  • Realme GT Neo 7 में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में चीनी बाजार में Realme GT 7 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस सबसे किफायती फोन है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड एक नए GT Neo सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में RMX5060 मॉडल नंबर के साथ एक आगामी Realme स्मार्टफोन चीन के MIIT ऑथोरिटी पर नजर आया था। इसी स्मार्टफोन को देश के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से सर्टिफिकेशन मिला है। अनुमान है कि यह स्मार्टफोन आगामी Realme GT Neo 7 हो सकता है। यहां हम आपको Realme GT Neo 7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT Neo 7 3C सर्टिफिकेशन पर आया नजर


स्क्रीनशॉट में देखा गया है कि आगामी Realme RMX5060 फोन 3C के डाटाबेस में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ नजर आया है। हालांकि, अफवाहों का दावा है कि यह स्मार्टफोन GT Neo 7 हो सकता है। यह स्मार्टफोन Realme GT Neo 6 के अपग्रेड के तौर पर आएगा, जो इस साल की शुरुआत में चीन में Snapdragon 8s Gen 3 चिप के साथ लॉन्च हुआ था। आपको बता दें कि फोन में 5,500mAh की बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। GT Neo 6 सीरीज की बात करें तो कंपनी ने इस साल की शुरुआत में चीन में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी से लैस Realme GT Neo 6 SE पेश किया था। यह Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर से लैस है।

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Realme GT Neo 7 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि सामान्य स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन है। इस चिप के साथ फोन आगामी जैसे कि Redmi K80 और iQOO Neo 10 से टक्कर लेने की उम्मीद है, जिनमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप मिलने की उम्मीद है। वहीं OnePlus Ace 5 में ओवरलॉक स्नैपड्रैगन 8 जेन 3  प्रोसेसर है।

अन्य रिपोर्ट्स से पता चला है कि Realme GT Neo 7 में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसमें एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। इसमें एडवांस ग्राफिक्स के लिए एक अलग प्रोसेसर मिलने की भी उम्मीद है। पिछली जनरेशन की तुलना में चार्जिंग कैपेसिटी की कमी से पता चला है कि GT Neo 7  बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »