• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 3 Pro दिखा चीनी सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर! 50MP कैमरा के साथ लॉन्चिंग जल्‍द

OnePlus Ace 3 Pro दिखा चीनी सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर! 50MP कैमरा के साथ लॉन्चिंग जल्‍द

OnePlus Ace 3 Pro को तीन तरह के मटीरियल में लाया जाएगा। सिरैमिक, ग्‍लास और लेदर।

OnePlus Ace 3 Pro दिखा चीनी सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर! 50MP कैमरा के साथ लॉन्चिंग जल्‍द

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • मॉडल नंबर PJX110 नाम से स्‍पॉट हुई डिवाइस
  • चीन के 3C सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म के डेटाबेस में दिखा फोन
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 Pro स्‍मार्टफोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जाता है कि इस डिवाइस को चीन में जुलाई में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कथित OnePlus Ace 3 Pro फोन को चीन के 3C सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म के डेटाबेस में देखा गया है। वहां यह कथित डिवाइस मॉडल नंबर PJX110 नाम से स्‍पॉट हुई है। यह भी पता चला है कि डिवाइस 100W चार्जर के साथ आ सकती है। OnePlus Ace 3 Pro में 6100 एमएएच बैटरी होने की खबरें भी बीते दिनों सामने आई थीं। ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा। 

अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro को तीन तरह के मटीरियल में लाया जाएगा। सिरैमिक, ग्‍लास और लेदर। सिरेमिक मॉडल का बैक वाइट रंग का हो सकता है। ग्‍लास वेरिएंट में ब्राइट सि‍ल्‍वर फ‍िनिश दी जा सकती है। बैक साइड में डिजाइन के लेवल पर कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकता है। 

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जोकि पंच होल कटआउट के अंदर होगा। Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो 50MP+8MP+2MP हो सकता है। 

अफवाह है कि ऐस 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। DCS ने बीते दिनों बताया था कि फोन में बड़ी बैटरी होगी, जो 6100 एमएएच की हो सकती है और 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा।  डिजाइन के लेवल पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

नए वीवो फोन में 16 जीबी रैम दी जा सकती है। स्‍टोरेज 1 टैराबाइट होगा। फोन को लेटेस्‍ट एंड्रॉयड से पैक किए जाने की उम्‍मीद है और यह कई साल के सिक्‍योरिटी अपडेट्स भी ऑफर करेगा। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  2. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  3. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  4. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  5. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  6. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  8. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  10. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »