इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग के दौरान इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है
इस स्मार्टफोन में 100 W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर आगामी MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2604FRK1EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Redmi K90 Ultra में गेमिंग क लिए कुछ अलग फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
इस स्मार्टफोन में कस्टम-ट्यून्ड सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और बड़ी वाइब्रेशन मोटर हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Redmi K90 Ultra को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग के दौरान इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है जिससे फ्रेम रेट को स्टैबलाइज करने में मदद मिल सकती है। Redmi K90 Ultra में अधिक गेमिंग से हीट की समस्या से निपटने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है आगामी स्मार्टफोन का मुकाबला RedMagic 11 Pro जैसे गेमिंग स्मार्टफोन्स से हो सकता है।
पिछले वर्ष अक्टूबर में Redmi K90 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल है। इस सीरीज के Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते