Chatgpt Features

Chatgpt Features - ख़बरें

  • ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
    ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को अक्सर अपनी जरूरत के मुताबिक जवाब पाने के लिए बार-बार निर्देश देने पड़ते हैं। हालांकि प्लेटफॉर्म में ऐसे कई Personalization फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Memory, Personality और Custom Instructions जैसे फीचर्स ChatGPT को आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं। अगर आप हिंदी में ज्यादा सटीक और उपयोगी जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। यहां जानिए ChatGPT को पर्सनलाइज करने का आसान तरीका।
  • ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
    OpenAI ने ChatGPT Pro में कुछ खास बैंकिंग टूल्स को जोड़ा है। इनकी मदद से यूजर अब अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और अन्य खर्चों का बहुत आसानी से प्रबंधन कर सकेगा। कंपनी ने मॉडल के तहत कुछ पर्सनल फाइनेंशियल टूल्स को जोड़ा है जिनकी मदद से ChatGPT आपके बैंक अकाउंट से लिंक होकर उसकी निगरानी कर सकेगा।
  • अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
    OpenAI ने PowerPoint के लिए नया ChatGPT इंटीग्रेशन पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सीधे PowerPoint ऐप के अंदर AI की सहायता से प्रेजेंटेशन तैयार कर सकेंगे। ChatGPT नोट्स, डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट्स और पुराने प्रेजेंटेशन को स्लाइड डेक में बदल सकता है। इसके अलावा यह स्लाइड्स एडिट करने, कंटेंट दोबारा लिखने, चार्ट तैयार करने और प्रेजेंटेशन फ्लो बेहतर करने जैसे काम भी कर सकता है। यह फीचर फिलहाल बीटा रोलआउट में उपलब्ध है।
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
    AI टूल्स ने सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यूजर्स सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सीधे जवाब और काम पूरा करने वाले समाधान चाहते हैं। ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, Microsoft Copilot और Neurorank जैसे प्लेटफॉर्म्स सर्च को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। ये टूल्स कंटेंट लिखने, जानकारी समझने, रिसर्च करने और प्लानिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। वहीं Neurorank जैसे टूल्स AI में ब्रांड विजिबिलिटी को समझने पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर, AI अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट बन चुका है।
  • ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
    बढ़ते साइबर फ्रॉड और क्राम से दुनियाभर के देशों की सरकारें चिंतित हैं और लगातार सिस्टम की मजबूती पर काम कर रही हैं। इसी को देखते हुए OpenAI का नया साइबर सिक्योरिटी मॉडल GPT-5.5 Cyber जल्द ही रोलआउट किया जाने वाला है।
  • OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
    ChatGPT Images 2.0 पिछली जेन के मॉडल के मुकाबले में ज्यादा सटीक फोटो के साथ कंट्रोल प्रदान करता है, जिससे यूजर्स डिटेल प्रॉम्प्ट के साथ फोटो बना सकते हैं। यह आसानी से काफी कठिन कंपोजिशन को मैनेज कर सकता है। इसमें UI एलिमेंट, डेंस टेक्स्ट और स्ट्रक्चर लेआउट शामिल हैं। मल्टीलिंगुअल सपोर्ट के मामले में सुधार किया गया है। यह हिंदी, बंगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई जैसी भाषाओं समेत नॉन-अंग्रेजी टेक्स्ट को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाता है।
  • Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
    Google Gemma 4 नया AI मॉडल है जो गूगल की ओर से पेश किया गया ओपन सोर्स मॉडल है। यह इतना छोटा है कि यूजर इसे अपने स्मार्टफोन में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि यह एक ओपन मॉडल है और यूजर इसे अपनी जरूरत के अनुसार डाउनलोड कर इसमें बदलाव कर सकता है।
  • ChatGPT for Healthcare: OpenAI ChatGPT की अब हेल्थकेयर में एंट्री! अस्पतालों, डॉक्टर्स को ऐसे होगा फायदा
    OpenAI के ChatGPT की एंट्री अब हेल्थकेयर में भी हो चुकी है। कंपनी ने दो दिन पहले ChatGPT Health को लॉन्च किया था। अब उसके ठीक बाद इसका नया AI स्यूट चैटजीपीट फॉर हेल्थकेयर (ChatGPT for Healthcare) भी पेश कर दिया गया है। ChatGPT Health जहां कंज्यूमर्स को सपोर्ट करता है, ChatGPT for Healthcare मेडिकल सर्विस मुहैया करवाने वालों को सपोर्ट करेगा जिसमें अस्पताल, मेडिकल इंस्टीट्यूशन, डॉक्टर्स आदि को फायदा पहुंचेगा।
  • ChatGPT का 'ग्रुप चैट' फीचर अब सभी के लिए शुरू, 20 लोग एकसाथ करेंगे चैट! जानें तरीका
    OpenAI ने ChatGPT में एक बड़ा फीचर अपडेट जारी किया है। कंपनी का एआई चैटबॉट अब मल्टी यूजर्स इंटरेक्शन को सपोर्ट करता है। इसमें एकसाथ 20 लोग एक ही चैट में बात कर सकते हैं, विचार साझा कर सकते हैं। या यूं कहें कि 20 लोग एकसाथ बैठकर सोच सकते हैं। यानी चैटजीपीटी को अब यूजर टीम वर्क, फैमिली और दोस्तों के साथ विचार साझा करने और प्लानिंग आदि करने में इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • GPT-5 हुआ लॉन्च: अब Ph.D. लेवल का एक्सपर्ट देगा जवाब, Free यूजर्स के लिए भी उपलब्ध
    OpenAI ने GPT‑5 को लॉन्चकर दिया है, जो कंपनी की ओर से अब तक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है। कंपनी ने इसे AI की एक नई लहर बताया है, क्योंकि इसे तेज, ज्यादा समझदार और भरोसेमंद है। OpenAI CEO Sam Altman ने इसे ऐसा मॉडल कहा है जो यूजर्स को "Ph.D. लेवल एक्सपर्ट” जैसा अनुभव देगा, चाहे वह कोडिंग हो, राइटिंग हो, या हेल्थ एडवाइस हो। GPT‑5 में रीजनिंग, राइटिंग, कोडिंग, हेल्थ इंसाइट जैसे कई क्षेत्रों में सुधार किए गए हैं और सबसे खास बात यह है कि इसे अब सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
  • CMF Buds 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, हाइब्रिड ANC के साथ ChatGPT का सपोर्ट
    CMF Buds 2 में 11mm कस्टम ड्राइवर हैं जो कि Dirac Opteo साउंड ट्यूनिंग और नथिंग अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ काम करते हैं। इसके अलावा CMF इयरफोन पर स्पेटियल ऑडियो और ड्यूल कनेक्शन सपोर्ट भी मिलेगा। Buds 2 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग है, जबकि केस IPX2 रेटिंग से लैस है। ईयरबड्स में क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 3.0 और विंड नॉयज रिडक्शन 3.0 के साथ 6 एचडी माइक्रोफोन होंगे।
  • WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आया ChatGPT का नया फोटो-वॉयस मैसेज अपडेट, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp पर चैटजीटीपी का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। OpenAI ने अब WhatsApp पर वॉयस मैसेज और इमेज इनपुट स्वीकार करने का फीचर जारी कर दिया है। यानी यूजर अब WhatsApp पर ChatGPT में वॉयस मैसेज के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह इमेज के जरिए भी इनपुट स्वीकार करेगा और उसका जवाब देगा। पहले ChatGPT केवल टेक्स्ट आधारित सवालों को ही सपोर्ट करता था।
  • Nothing के नए TWS ईयरफोन्स Ear Open के नाम से जल्द होंगे लॉन्च, मिला TRDA सर्टिफिकेशन
    Nothing Ear Open नाम से एक नया नथिंग TWS ईयरफोन मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालिया दिनों में कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के बाद इसे TDRA वेबसाइट पर मॉडल नंबर B182 के साथ देखा गया है। TWS ईयरफोन्स अन्य ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। इनमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ChatGPT इंटिग्रेशन शामिल हो सकता है।
  • ChatGPT को टक्‍कर देने आया नया AI मॉडल, फोटो देखकर लिख सकता है उसके बारे में
    What is Claude 3.5 Sonnet : एंथ्रोपिक ने अपने लेटेस्‍ट जेनरेटिव एआई मॉडल को पेश किया है। इसका नाम है- क्लाउड 3.5 सॉनेट।
  • Google ने Bard AI का बदला नाम, धांसू फीचर्स के साथ आया Gemini!
    यह एक यूनीफाइड प्लेटफॉर्म है जो कंपनी के Bard चैटबॉट और Duet AI को मिलाजुला रूप है, लेकिन एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »