• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...

ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...

यह फीचर वेब, iOS और Android पर काम करता है।

ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...

OpenAI ने ChatGPT के वॉइस मोड में कनेक्टेड ऐप्स को भी जोड़ दिया है।

ख़ास बातें
  • फीचर वेब, iOS और Android पर काम करता है।
  • Gmail, Calender, Slack थ्रेड के साथ जुड़ा।
  • ChatGPT ऐप का डेटा पढ़ने से पहले पूछता भी है।
विज्ञापन

OpenAI ने ChatGPT के वॉइस मोड में कनेक्टेड ऐप्स को भी जोड़ दिया है। यानी अगर आप अब ChatGPT से Gmail, Calender, Slack थ्रेड के बारे में पूछते हैं तो वह उस ऐप से जवाब को ढूंढकर आपको चैट में दिखा देगा। यानी अब वॉइस के जरिए ही आप विभिन्न ऐप्स में हुई बातचीत को AI चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यह आपकी कमांड पर ही उस चैट से पूछे गए सवाल का जवाब ढूंढकर लाएगा। यह फीचर वेब, iOS और Android पर काम करता है। कंपनी ने कहा है कि फ्री यूजर्स को भी यह सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही Go यूजर्स को तो लाभ मिलेगा ही। 

ChatGPT के वॉइस मोड में अब विभिन्न ऐप्स को जोड़ दिया गया है। विभिन्न ऐप्स में हुई बातचीत को AI चैटबॉट के माध्यम से सर्च कर सकते हैं। वॉइस की यह सुविधा ChatGPT Work में भी (via) आ गई है। यह डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट के लिए काम करता है। लेकिन इसके लिए वॉइस और Work दोनों का एक्सेस होना जरूरी है।

OpenAI का कहना है कि मौजूदा ऐप कनेक्शन, परमिशन और इस्तेमाल की सीमाएँ लागू होंगी। अगर Gmail पहले से ही सेंड करने की परमिशन के साथ कनेक्टेड है तो वॉइस मोड उन्हीं अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है। ChatGPT ने अगस्त से एक साथ दो Google अकाउंट्स के लिए सुविधा दी है कि चैटजीपीटी ईमेल को सेंड कर सकता है। ChatGPT से अपने Gmail अकाउंट के जरिए ईमेल भेजने के लिए, ChatGPT की सेटिंग्स में आपको जाना होगा। यहां पर 'Apps' या 'Connected Apps' खोलकर Gmail चुनना होगा। फिर Google की सुरक्षित साइन-इन परमिशन को मंजूरी देने के लिए Connect पर क्लिक करना होता है। कोई भी मैसेज भेजने से पहले, ChatGPT को चैट में यूजर की साफ मंजूरी की जरूरत होती है।

अगर किसी काम के लिए आपकी मंजूरी चाहिए, तो Voice आपको स्क्रीन पर उसे रिव्यू करने के लिए कहेगा। मंजूरी देने या मना करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए कंट्रोल का इस्तेमाल करें। बोलकर मंजूरी देने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यानी ChatGPT अगर आपको ड्राफ्ट पढ़कर सुना भी दे, और आप कहें कि "हाँ, इसे भेज दो" तो ऐसा कहने से ईमेल नहीं भेजा जाता। यानी कि मान लीजिए कार में या फोन जेब में होने पर यह काम तब तक रुका रहता है जब तक आप स्क्रीन को देखते नहीं हैं। यानी आपका स्क्रीन को देखना भी उतना ही जरूरी है। 

ChatGPT कब पूछेगा यह Settings, Plugins, Permissions में मौजूद सेटिंग पर निर्भर करता है। Always ask पर सेट होने पर ChatGPT ऐप का डेटा पढ़ने या कोई बदलाव करने से पहले पूछता है। Allow read actions सेटिंग में यह बिना पूछे डेटा पढ़ता है, लेकिन बदलाव करने से पहले पूछता है। यहां पर बातचीत का भी रिकॉर्ड रहता है। OpenAI लाइव बातचीत के ऑडियो क्लिप को 30 दिनों तक रखता है और उन्हें चैट के साथ ही डिलीट कर देता है। सिवाय तब, जब सुरक्षा या कानूनी वजहों से उनकी जरूरत हो।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »