• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!

इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!

ChatGPT, Gemini और Copilot जैसे AI टूल्स अब सिर्फ सर्च नहीं, बल्कि काम आसान करने में भी मदद कर रहे हैं। जानें 5 बेस्ट ऑप्शन।

इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!

Photo Credit: Google

ख़ास बातें
  • AI टूल्स अब सिर्फ सर्च नहीं, काम भी आसान बना रहे हैं
  • ChatGPT, Gemini और Copilot जैसे प्लेटफॉर्म्स प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं
  • Neurorank AI में ब्रांड विजिबिलिटी समझने में मदद करता है
विज्ञापन

आज के समय में सर्च करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले जहां हमें किसी सवाल का जवाब पाने के लिए कई वेबसाइट्स खोलकर जानकारी ढूंढनी पड़ती थी, वहीं अब AI टूल्स सीधे जवाब देने के साथ-साथ उसे समझाने और लागू करने में भी मदद कर रहे हैं। यानी अब सर्च सिर्फ 'जानकारी ढूंढने' तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह 'समझने और फैसले लेने' का जरिया बन चुका है। खास बात यह है कि ये नए AI टूल्स सिर्फ सवाल का जवाब नहीं देते, बल्कि आपके काम को आसान बनाने में भी मदद करते हैं - चाहे वह पढ़ाई हो, ऑफिस का काम हो या रोजमर्रा के फैसले।

नीचे हम ऐसे 5 AI टूल्स के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ सर्च इंजन नहीं हैं, बल्कि एक तरह से आपके डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करते हैं। यदि आप बिजनेस फील्ड में है तो इनमें से एक टूल खास आपके लिए है।

ChatGPT - बातचीत में जवाब, सीधे काम तक

ChatGPT की खासियत यह है कि यह पुराने जमाने के सर्च करने के तरीके को बिल्कुल बदलकर रख देता है। यहां आप टूल से फॉलो-अप ले सकते हैं। आप सिर्फ सवाल नहीं पूछते, बल्कि उसी जवाब को रिफाइन कर सकते हैं - जैसे "और आसान करके समझाओ", "example दो", या "step-by-step बताओ"।

यह खास तौर पर तब काम आता है जब आपको किसी चीज को सिर्फ पढ़ना नहीं, बल्कि समझना और लागू करना हो। उदाहरण के लिए:

  • coding सीखते समय यह लॉजिक समझाकर error फिक्स करने में मदद करता है
  • स्टूडेंट्स के लिए मुश्किल टॉपिक्स को आसान भाषा में ब्रेक करता है
  • कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आउटलाइन्स, स्क्रिप्ट्स और ड्राफ्ट बना सकता है

एक और बड़ा फायदा यह है कि यह आपके लेवल के हिसाब से जवाब देता है - यानी beginner, intermediate या advanced, जैसा आप चाहें।

Google Gemini - सर्च और AI का कॉम्बिनेशन

Google Gemini भी काफी हद तक ChatGPT की तरह ही है, जो यूजर के सर्च एक्सपीरिएंस को पूरी तरह से बदलने की कोशिश कर रहा है। पहले जहां आपको अलग-अलग वेबसाइट खोलकर जानकारी समझनी पड़ती थी, अब Gemini उसी सर्च पेज पर समराइज्ड और स्ट्रक्चर्ड जवाब दे देता है।

मान लीजिए आप सर्च करते हैं "best diet for weight loss", तो आपको सिर्फ लिंक नहीं, बल्कि एक डिटेल्ड ब्रेकडाउन मिल सकता है: जिसमें आपको डायट के टाइप, क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए जैसी जानकारियां बिना मांगे एक बार में मिल जाऐंगी। Gemini का फायदा यह है कि यह Google इकोसिस्टम के साथ गहराई से जुड़ा है, इसलिए यह 'रियल-टाइम वेब डेटा' और 'AI की समझ' दोनों को मिलाकर जानकारी देता है।

Perplexity AI - जवाब के साथ सोर्स भी

Perplexity AI उन लोगों के लिए है जो "सिर्फ जवाब" नहीं, बल्कि "डीप नॉलेज" चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर जवाब के साथ सोर्सेज दिखाता है, यानी आप खुद देख सकते हैं कि जानकारी कहां से आई है। यह खास तौर पर Research वर्क, करंट अफेयर्स समझने में और किसी क्लेम को वैरिफाई करने में उपयोगी है।

इसके अलावा Perplexity में फॉलो-अप क्वेश्चनिंग का भी ऑप्शन होता है, जिससे आप किसी टॉपिक को और गहराई में एक्सप्लोर कर सकते हैं, बिना बार-बार नई सर्च किए। कुछ वर्जन (पेड) में यह Academic, Web या खास सोर्सेज के आधार पर भी जवाब देता है, जिससे जानकारी और टार्गेटेड हो जाती है।

Microsoft Copilot - प्रोडक्टिविटी फील्ड में काम का टूल

Microsoft Copilot का फोकस सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि काम को तेजी से पूरा करवाना है। यह Microsoft के टूल्स (Word, Excel, PowerPoint, Outlook) और Edge ब्राउजर के साथ जुड़कर काम करता है।
उदाहरण के लिए:

  • Word में यह आपके लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या मौजूदा कंटेंट को बेहतर बना सकता है
  • Excel में यह डेटा को समझकर इनसाइट्स और फॉमूला सुझा सकता है
  • PowerPoint में यह टॉपिक के आधार पर स्लाइड्स बना सकता है

यह खास तौर पर प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए काम का टूल है, जो रोजाना डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन्स और डेटा के साथ काम करते हैं।

Neurorank - AI में ब्रांड कैसे दिखता है, यह समझने का टूल

जैसा की हमने शुरुआत में बताया था कि जो लोग बिजनेस फील्ड में हैं या खुद का ब्रांड चलाते हैं, एक टूल उनके लिए भी है। जहां बाकी टूल्स यूजर्स को बेहतर सर्च और जवाब देते हैं, वहीं Neurorank एक अलग समस्या पर फोकस करता है, जो है AI प्लेटफॉर्म्स आपके ब्रांड को कैसे देखते और दिखाते हैं।

आज जब लोग जवाब पाने के लिए AI पर निर्भर हो रहे हैं, तो यह जरूरी हो जाता है कि किसी ब्रांड की जानकारी AI में सही और अपडेटेड तरीके से दिखाई दे। इसके लिए Neurorank का "Model Recall Audit" फीचर यह समझने में मदद करता है कि:

  • AI टूल्स आपके ब्रांड को कैसे डिस्क्राइब कर रहे हैं
  • कौन-सी जानकारी मिसिंग या आउटडेटेड है
  • किन जगहों पर कॉम्पिटिटर्स ज्यादा दिख रहे हैं

यह टूल खास तौर पर उन बिजनेस या मार्केटिंग टीम्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो AI-ड्रिवन सर्च में अपनी मौजूदगी को समझना चाहते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »