• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आया ChatGPT का नया फोटो वॉयस मैसेज अपडेट, ऐसे करेगा काम

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आया ChatGPT का नया फोटो-वॉयस मैसेज अपडेट, ऐसे करेगा काम

OpenAI ने अब WhatsApp पर वॉयस मैसेज और इमेज इनपुट स्वीकार करने का फीचर जारी कर दिया है।

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आया ChatGPT का नया फोटो-वॉयस मैसेज अपडेट, ऐसे करेगा काम

WhatsApp पर ChatGPT में वॉयस मैसेज और फोटो इनपुट फीचर भी जारी।

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर वॉयस मैसेज और इमेज इनपुट स्वीकार करने का फीचर जारी
  • ChatGPT में वॉयस मैसेज के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे यूजर्स
  • पहले ChatGPT केवल टेक्स्ट आधारित सवालों को ही सपोर्ट करता था
विज्ञापन
WhatsApp पर चैटजीटीपी का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। OpenAI ने अब WhatsApp पर वॉयस मैसेज और इमेज इनपुट स्वीकार करने का फीचर जारी कर दिया है। यानी यूजर अब WhatsApp पर ChatGPT में वॉयस मैसेज के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह इमेज के जरिए भी इनपुट स्वीकार करेगा और उसका जवाब देगा। इससे पहले WhatsApp पर ChatGPT केवल टेक्स्ट आधारित सवालों को ही सपोर्ट करता था। लेकिन 4 फरवरी को कंपनी ने वॉट्सऐप पर नए अपडेट की घोषणा कर दी है। 

ChatGPT अब WhatsApp पर नए अपग्रेड्स के साथ आने वाला है। OpenAI ने दिसंबर 2024 में एक अधिकारिक फोन नम्बर यूजर्स के लिए जारी किया था। जिसके जरिए यूजर्स इसे WhatsApp में सेव करके ChatGPT का एक्सेस पा सकते हैं। यानी WhatsApp पर भी यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट का सीधा एक्सेस पा सकते हैं। नए अपडेट से पहले यूजर्स चैटबॉट से केवल टेक्स्ट आधारित सवाल ही कर सकते थे। लेकिन अब इसमें वॉयस मैसेज और इमेज का इनपुट भी जोड़ दिया गया है। 

मैसेजिंग ऐप पर यह नया अपडेट ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया गया है। यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और टेस्ट भी कर सकते हैं। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अब चैटबॉट को कोई फोटो सेंड कर सकते हैं या फिर कोई ऑडियो नोट भेज सकते हैं। चैटबॉट इस इमेज को समझकर इसके बारे में जवाब देगा। ऐसा ही यह वॉयस नोट को समझकर भी करेगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि चैटबॉट इमेज के बदले इमेज में ही जवाब देगा। यह जवाब अभी भी टेक्स्ट के रूप में ही देगा। वॉयस नोट का जवाब भी यह टेक्स्ट के रूप में ही देगा। अभी इसमें दोनों तरफ की ऑडियो वार्तालाप की सुविधा मौजूद नहीं है। 

OpenAI को लेकर भारत में भी चर्चा गर्म है। दरअसल OpenAI के CEO सैम आल्टमैन भारत में बुधवार को विजिट करने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर टेक सेक्टर में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। कहा जा रहा है कि आल्टमैन इस यात्रा के दौरान टॉप सरकारी अधिकारियों से मिलेंगे और इंडस्ट्री के साथ वार्ता करेंगे। वेंचर्स कैपिटल फंड के साथ भी बैठक संभव है। आल्टमैन की यह भारत में पिछले 2 सालों में दूसरी यात्रा है। हाल ही में चीनी कंपनी DeepSeek ने OpenAI समेत अन्य AI मॉडल्स को तगड़ी चुनौती दे दी है। डीपसीक तेजी से पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें अब सैम ऑल्टमैन की भारत यात्रा के नतीजों पर टिकी हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »