अब LG Smart TV में बिना पैसे खर्च किए देखिए 100 से ज्यादा चैनल्स!

भारत की लिंग्विस्टिक डायवर्सिटी को ध्यान में रखते हुए, LG Channels में हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और बंगाली जैसी कई भाषाओं में कंटेंट अवेलेबल होगा।

अब LG Smart TV में बिना पैसे खर्च किए देखिए 100 से ज्यादा चैनल्स!

Photo Credit: LG

ख़ास बातें
  • LG Channels LG Smart TV यूजर्स के लिए एक डेडिकेटेड ऐप के जरिए अवेलेबल है
  • इसमें यूजर्स को फ्री, सब्सक्रिप्शन-फ्री और डायवर्स कंटेंट देखने को मिलेगा
  • हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, भोजपुरी जैसी कई भाषाओं में कंटेंट अवेलेबल होगा
विज्ञापन
LG India ने अपने फ्री एड-सपोर्टेड टीवी (FAST) सर्विस LG Channels को एक्सपैंड करते हुए 100 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस देने की घोषणा की है। इस सर्विस का मकसद LG Smart TV यूजर्स को बिना किसी सब्सक्रिप्शन या पेमेंट के फ्री कंटेंट देना है। LG Channels एक फ्री एड-सपोर्टेड टीवी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को मनोरंजन, म्यूजिक, न्यूज, किड्स, और लाइफस्टाइल जैसी कई कैटेगरीज में कंटेंट ऑफर करता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी सेट-टॉप बॉक्स या एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती।

भारत की लिंग्विस्टिक डायवर्सिटी को ध्यान में रखते हुए, LG Channels में हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और बंगाली जैसी कई भाषाओं में कंटेंट अवेलेबल होगा। कंपनी का कहना है कि FAST सर्विसेज की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, जहां यूजर्स को बिना कोई चार्ज दिए एड-सपोर्टेड फ्री कंटेंट मिलता है। LG Electronics India का कहना है कि आने वाले समय में LG Channels पर और ज्यादा चैनल्स जोड़े जाएंगे, जिससे यूजर्स को और ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।

LG Channels LG Smart TV यूजर्स के लिए एक डेडिकेटेड ऐप के जरिए अवेलेबल है। इसमें यूजर्स को फ्री, सब्सक्रिप्शन-फ्री और डायवर्स कंटेंट देखने को मिलेगा।

LG Electronics India के MD Hong Ju Jeon ने कहा, "हम अपने कस्टमर्स के एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। LG Channels अब 100 से ज्यादा फ्री चैनल्स ऑफर कर रहा है, जो हर एज ग्रुप और इंटरेस्ट के यूजर्स के लिए हैं। हम इस सर्विस को और भी ज्यादा पर्सनलाइज़्ड और एक्सपैंड करने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG India, LG Channels, LG TV Channels, Free TV Channels
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »